कब होगी Foldable iPhone की एंट्री, दमदार फीचर्स के साथ कितनी हो सकती है कीमत?
Foldable iPhone: एपल के फोल्डेबल आईफोन का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। भले ही कंपनी ने इसके बारे में कुछ भी डिटेल रिवील नहीं की है, लेकिन लॉन्च से पहले इसको लेकर ठीक-ठाक बज बन गया है।
कथित तौर पर कंपनी फोल्डेबल आईफोन पर पिछले काफी समय से काम कर रही है। एक लेटेस्ट रिपोर्ट में फोल्डेबल आईफोन की कीमत और कई मेन स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बताया गया है। अपकमिंग फोल्डेबल आईफोन में क्या खूबियां मिल सकती हैं। आइए जानते हैं।

कब हो सकता है लॉन्च?
Foldable iPhone के अगले साल लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इसकी कीमत अमेरिका में 2300 डॉलर के आसपास हो सकती है। रिपोर्ट की माने तो आईफोन 18 सीरीज के साथ इसे लॉन्च किया जा सकता है। फोल्डेबल आईफोन बुक-स्टाइल फोल्डिंग मैकेनिज्म के साथ लॉन्च किया जाएगा। ठीक ऐसा ही मैकेनिज्म सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड में भी मिलता है।
फोल्डेबल आईफोन एक्सपेक्टेड कीमत
फोल्डेबल आईफोन $2,300 डॉलर के आसपास लॉन्च होगा। अगर सप्लाई चेन एनालिस्ट मिंग-चि कुओ की मानें तो इसकी कीमत 2000 से 2500 डॉलर के बीच हो सकती है। अगर भारत की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत 1.75 लाख होगी, जो टॉप एंड वेरिएंट के लिए 2.10 लाख रुपये तक जाएगी।
Foldable iPhone लीक
टेक एक्सपर्ट मार्क गुरमन के अनुसार, एपल का फोल्डेबल आईफोन सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड की तरह बुक-स्टाइल फोल्डिंग मैकेनिज्म अपनाएगा, बजाय गैलेक्सी Z फ्लिप जैसे क्लैमशेल डिजाइन के। यह फोल्डेबल आईफोन 9 से 9.5 मिमी मोटा होगा और जब खोला जाएगा तो इसकी मोटाई 4.5 से 4.8 मिमी होगी।
फोल्ड होने पर: 5.5-इंच की आउटर डिस्प्ले, जो एक रेगुलर आईफोन जैसी लगेगी। अनफोल्ड होने पर: 7.8-इंच की बड़ी स्क्रीन, जो आईपैड जैसी होगी।
बॉडी और ड्यूरेबिलिटी
डिवाइस का पूरा फ्रेम मजबूत टाइटेनियम से बना होगा। साथ ही हिंज टाइटेनियम और स्टेनलेस स्टील के मिश्रण से बनाया जाएगा। एपल लिक्विड मेटल का यूज कर रहा है, जिससे हिंज की मजबूती बढ़ेगी और स्क्रीन क्रीजिंग कम होगी।
फोल्डेबल आईफोन में ड्यूल-लेंस रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। यह कैमरा फोल्ड और अनफोल्ड दोनों सिचुएशन में काम करेगा। एपल का फोल्डेबल आईफोन ड्यूरेबिलिटी, प्रीमियम डिजाइन और नई टेक्नोलॉजी के साथ बाजार में एक बड़ा बदलाव ला सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








