Home
News

Apple का 2025 में बड़ा धमाका, iPhone SE 4, iPhone 17 सीरीज समेत 20 नए डिवाइस होंगे लॉन्च

Apple 2025 में कई नए डिवाइस लॉन्च करने की योजना बना रहा है, जिसमें अगले जनरेशन के iPhones, पुराने डिवाइस के लिए अपग्रेड और नए इनोवेशन शामिल होंगे। इसके अलावा 2025 में M4 MacBook Air को बेहतर बैटरी लाइफ, एडवांस कैमरा क्वालिटी और एक्सटर्नल डिस्प्ले सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा।

iPhone SE 4

Apple इस साल अफोर्डेबल iPhone SE 4 लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, जो दूसरी छमाही में दस्तक दे सकता है। इस स्मार्टफोन में AI-पावर्ड फीचर्स, ओलेड एज-टू-एज डिस्प्ले और A19 बायोपिक चिपसेट की संभावना जताई जा रही है। लॉन्च से पहले इसके बारे में कई जानकारी सामने आ चुकी है।

Apple का 2025 में बड़ा धमाका, 20 नए डिवाइस होंगे लॉन्च

Apple iPad 11: 2025 में Apple iPad 11 को अपग्रेडेड चिपसेट और Apple इंटेलिजेंस सपोर्ट के साथ लॉन्च करेगा, हालांकि इसमें AI फीचर्स सीमित होंगे। इसके अलावा इस साल New iPad Air भी मामूली बदलाओं के साथ पेश किया जा सकता है, उम्मीद की जा रही है कि इसमें M4 चिप शामिल किया जा सकता है।

iPhone 17: Apple इस साल iPhone 17 सीरीज को अपग्रेडेड कैमरा सिस्टम, बेहतर बैटरी, डिस्प्ले रिफ्रेश रेट और पावरफुल चिप के साथ लॉन्च करेगा, जो प्रमुख चर्चा का विषय बनेगा।

Apple Watch Ultra 3: इसके अलावा Apple Watch Ultra 3 में सैटेलाइट कनेक्टिविटी और हाई ब्लड प्रेशर डिटेक्शन फीचर होगा, जबकि Apple Watch Series 11 को बेहतर हेल्थ सेंसर के साथ पेश किया जाएगा। इतना ही नहीं AirPods Pro 3 को भी पुराने मॉडल के मुकाबले बेहतर नॉइज कैंसलेशन और अपग्रेडेड H3 चिप मिलेगी।

Apple HomePad

कंपनी इस साल अपना होम डिवाइस पोर्टफोलियो को बढ़ाने की योजना बना रहा है और HomePad पेश कर सकता है, जो Apple के इकोसिस्टम के साथ सहज रुप से काम करेगा। जून-जुलाई के आस-पास Apple सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर दोनों में बड़ी घोषनाएं कर सकता है।

AirTag : Apple और भी प्राइवेसी फीचर्स के साथ इस साल के आखिर तक AirTag का नया वर्जन पेश कर सकता है।

M4 Ultra: Apple के लाइनअप में M4 Ultra चिप के साथ पहला M4 Mac Studio शामिल होगा, और WWDC के दौरान M4 Mac Pro भी पेश किया जा सकता है। हालांकि M4 Mac Pro की सेल साल के आखिर तक शुरू होने की संभावना है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Apple to Launch Multiple Devices in 2025, iPhone SE 4, iPhone 17 Series and More
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X