एप्पल ने लांच किया आईपैड मिनी और आईपैड एयर टैबलेट
नोकिया के आबू धाबी ईवेंट में 5 फोन और 1 टैबलेट लांच करने के बाद एप्पल ने भी सैन फ्रांसिस्को में आईपैड एयर, आईपैड मिनी 2 लांच कर दिया। नए आईपैड मिनी और एयर अब तक का सबसे स्लिम और हल्का टैब है। इससे पहले एप्पल 170 मिलियन आईपैड बेंच चुका है। एप्पल सीईओ टिम कुक ने लांच के दौरान कहा आईपैड मिनी और एयर के लिए एप्पल एप्प स्टोर में करीब 4,75,000 एप्स है जो आईपैड में चलाए जा सकते हैं।

आईपैड एयर
आईपैड एयर का साइज 7.5 एमएम है जो पिछले वर्जन के मुकाबले करीब 20 प्रतिशत ज्यादा स्लिम है। इसका भार 450 ग्राम है। एयर में एम7 मोशन को प्रोसेसर दिया गया है। एप्पल के अनुसार ये 8 गुना बेहतर परफार्मेंस देता है। ए7 चिप पर रन करने वाले एयर में 5 मेगापिक्सल का आईसाइट कैमरा और नया फेसटाइम कैमरा दिया गया है जो कम रोशनी में अच्छी तस्वीर देता है। आईपैड एयर सिल्वर और स्पेस ग्रे कलर में लांच किया गया है। जैसे ही क्यास लगाए जा रहे थे एयर में टच आईडी फिंगर प्रिट सेंसर होगा लेकिन एयर में ऐसा कोई सेंसर नहीं दिया गया है। आईपैड एयर 1 नवंबर से कुछ देशों में $499 (30,703 रुपए) में मिलना शुरु हो जाएगा।

आईपैड मिनी 2
मिनी 2 में रेटिना डिस्प्ले दिया गया है, एप्पल ने मिनी 2 को दो वर्जनों में लांच किया है पहला 16 जीबी वाईफाई और दूसरा 16 जीबी वाईफाई के साथ सेलुलर सपोर्ट। 16 जीबी वाईफाई वजन की कीमत 399 डॉलर (24550 रुपए ) रखी गई है जबकि वाईफाई के साथ सेलुलर वर्जन की कीमत $829 (51,008 रुपए ) डॉलर है।


Click it and Unblock the Notifications








