Home
News

Apple यूजर्स फ्री में नहीं कर सकेंगे AI सर्विस का इस्तेमाल, सब्सक्रिप्शन प्लान लाने की तैयारी में कंपनी

Apple ने इस साल हुए अपने WWDC 2024 इवेंट में Apple Intelligence को पेश किया था। कंपनी ने खुद के कई सारे AI से जुड़े एडवांस फीचर को जोड़ा है, जो कि इस साल के आखिरी तक यूजर्स को मिल सकेंगे। कंपनी द्वारा की गई घोषणा के बाद से यूजर्स इसे लेकर काफी उत्साहित हैं।

लेकिन एक ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही है, जो कि एप्पल यूजर्स की उत्सुकता को थोड़ा कम कर सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, Apple यूजर्स ज्यादा समय तक फ्री में इन सर्विस का लाभ नहीं उठा सकेंगे।

Apple यूजर्स फ्री में नहीं कर सकेंगे AI सर्विस का इस्तेमाल

Apple Intelligence को दो लेवल में डिवाइड करेगी कंपनी

कंपनी Apple Intelligence को दो लेवल में डिवाइड करने की प्लानिंग कर रही है। एक लेवल में यूजर्स को लिमिटेड सर्विस ही फ्री में इस्तेमाल करने को मिलेंगी और दूसरे लेवल में यूजर्स को iPhone, iPad और Mac पर AI सर्विस इस्तेमाल करने के लिए कंपनी का सब्सक्रिप्शन लेना होगा। हालांकि, कंपनी की तरफ से इस फैसले पर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है।

क्या प्लान बना रहा है Apple

रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर्स को मिलने वाले सब्सक्रिप्शन का नाम Apple Intelligence Plus होगा। कंपनी का लक्ष्य अपने इन पेड प्लान्स को बेचकर ज्यादा लाभ कमाना है। इसी के साथ कंपनी अपने AI पार्टनर से सब्सक्रिप्शन रेवेन्यू में कटौती करने की भी प्लानिंग कर रही है।

कैसे करेगा Apple Intelligence काम

Apple Intelligence सिर्फ एप्पल डिवाइस पर ही काम करेगा। कहने का मतलब यह है कि Apple Intelligence का इस्तेमाल करने के लिए आपके पास एप्पल का डिवाइस होना आवश्यक है।

कंपनी की ये AI सर्विस एक ऐप के रूप में आपके फोन में इस्तेमाल करने के लिए उपलब्ध है। इसकी मदद से आप नोटिफिकेशन को मैनेज कर सकेंगे। इन सब के अलावा Apple Intelligence आपके कमांड पर मेल लिख सकता है और अन्य ऐप में अपने टेक्स्ट मैसेज को समराइज भी कर सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Apple users will not be able to use AI service for free, the company is preparing to bring a subscription plan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X