Home
News

Apple या Samsung: कौन-सा फोन है ज्यादा पावरफुल? जानिए असल फर्क

Apple vs Samsung: महंगे या फ्लैगशिप फोन्स की बात आती है तो जेहन में Apple या Samsung जैसी बड़ी कंपनियों का ख्याल आता है। ये दोनों ही ब्रांड्स अपने-अपने फ्लैगशिप फोन्स के साथ पावर, परफॉर्मेंस और फीचर्स की रेस में सबसे आगे हैं।

ऐसे में आम यूजर के दिमाग में बेसिक सवाल यही है कि आखिर किस कंपनी के फोन असल में ज्यादा पावरफुल होते हैं। इसका जवाब सीधे ही दे देना तो सही नहीं है, लेकिन अलग-अलग फैक्टर्स पर इनके बीच फर्क करें तो चीजें समझ आ सकती हैं। आइए जानते हैं दोनों में असल फर्क।

Apple या Samsung: कौन-सा फोन है ज्यादा पावरफुल?

चिपसेट और प्रोसेसर

एपल के iPhone में खुद के डिजाइन किए गए A-series चिप होते हैं। दूसरी तरफ सैमसंग Snapdragon या Exynos के प्रोसेसर इस्तेमाल करता है। बेंचमार्क टेस्ट्स में अक्सर एपल के चिपसेट आगे रहते हैं। मिसाल के तौर पर iPhone 16 Pro का A18 Pro चिप, Galaxy S24 Ultra के Snapdragon 8 Gen 3 को GeekBench 6 स्कोर में पीछे छोड़ देता है।

सैमसंग के नए Galaxy S25 सीरीज में Snapdragon 8 Elite for Galaxy चिप है, जो मल्टीटास्किंग और AI फीचर्स में शानदार है, लेकिन Apple के प्रोसेसर की रॉ परफॉर्मेंस अब भी आगे है।

रियल वर्ल्ड परफॉर्मेंस

बेंचमार्क में भले ही एपल आगे हो, लेकिन रोजमर्रा के इस्तेमाल में दोनों ब्रांड्स के टॉप फोन्स में फर्क महसूस करना मुश्किल है। दोनों ही स्मूद, फास्ट और पावरफुल एक्सपीरियंस देते हैं।

Samsung के फोन्स में ज्यादा RAM (12GB तक) मिलती है, जिससे मल्टीटास्किंग और बैकग्राउंड ऐप्स बेहतर चलती हैं। वहीं, Apple का हार्डवेयर-सॉफ्टवेयर इंटीग्रेशन iOS को बेहद स्मूद बनाता है।

AI और स्मार्ट फीचर्स: कौन है आगे?

AI की रेस में मौजूदा वक्त में सैमसंग आगे दिखाई पड़ता है। Galaxy AI Suite, Gemini इंटीग्रेशन और स्मार्ट सर्च जैसे फीचर्स सैमसंग को इस रेस में आगे रखते हैं। Apple भी AI पर काम कर रहा है, लेकिन सैमसंग के मुकाबले उसके फोन्स में AI फीचर्स की रेंज फिलहाल थोड़ी कम ही दिखती है।

डिस्प्ले और डिजाइन

डिस्प्ले टेक्नोलॉजी में सैमसंग का कोई जवाब नहीं। ब्राइटनेस, कलर और रेजॉल्यूशन के मामले में Galaxy S सीरीज आगे है। यहां तक कि Apple भी अपने iPhones के लिए OLED पैनल Samsung से ही लेता है।

डिजाइन की बात करें तो दोनों ही ब्रांड्स प्रीमियम फील और सॉलिड बिल्ड क्वालिटी देते हैं, लेकिन Samsung के पास Fold और Flip जैसे इनोवेटिव ऑप्शन्स भी हैं।

कीमत और वैल्यू फॉर मनी

टॉप-एंड मॉडल्स में दोनों ब्रांड्स की कीमत लगभग बराबर है। लेकिन Samsung के पास मिड-रेंज और बजट सेगमेंट में ज्यादा ऑप्शन्स हैं, जबकि Apple का फोकस प्रीमियम सेगमेंट पर ही टिका रहता है। आईफोन की रीसेल वैल्यू आमतौर पर Samsung से बेहतर रहती है।

  • पावर और परफॉर्मेंस में Apple के iPhone थोड़े आगे हैं।
  • Samsung डिस्प्ले, AI फीचर्स और कस्टमाइजेशन में आगे है।
  • रियल लाइफ में दोनों ही ब्रांड्स के टॉप फोन्स जबरदस्त परफॉर्म करते हैं।
  • फर्क आपकी जरूरत, बजट और पसंद पर निर्भर करता है।
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X