क्या ये हैं 10 विशेषताएं जिसकी वजह से एपल आईवॉच होगी हिट ?
काफी चर्चा के एपल आईवॉच की डिज़ाइन से परदा उठ चुका है लेकिन अभी ये मार्केट में बिक्री के लिए लांच नहीं की गई है। इसे दो स्क्रीन साइज में लांच किया गया है पहला 38 एमएम और दूसरा 42 एमएम। इसके अलावा इसे तीन अलग अलग वैरियंट में उतारा गया है पहली एपल वॉच, दूसरी एपल वॉच, एपल वॉच स्पोर्ट, एपल वॉच एडीशन।
आईए नजर डालते हैं एपल वॉच में दिए गए फीचर में,
Apple Watch to work
एपल आईवॉच को आईफोन 6, आईफोन 6 प्लस, आईफोन 5, आईफोन 5सी और आईफोन 5एस के साथ टीथरिंग की मदद से कनेक्ट करके प्रयोग कर सकते हैं।
Digital Crown
एपल वॉच में दिए गए क्राउन को डिजिटल क्राउन की तरह प्रयोग कर सकते हैं, टिम कुक के अनुसार वॉच में दिए गए क्राउन को जूम इन और जूम आउट के लिए प्रयोग कर सकते हैं। इसके अलावा इसे होम बटन की तरह प्रयोग कर सकते हैं।
Force Touch
एपल वॉच में रेटिना डिस्प्ले दिया गया है जिसमें फोर्स टच सेंस की वजह से यूजर अलग अलग तरह की टच सेटिंग कर सकता है।
Taptic Engine and Built-in speaker
वॉच में नोटिफिकेशन एलर्ट को यूजर सुनने के साथ फील भी कर सकता है।
Specs
एपल ने वॉच में ऐसी कस्टम चिप लगाई है जिसमें एक छोटे पीसी जितने फीचर हैं।
11 watch faces
एपल की नई वॉच 11 अलग-अलग डिजाइनों के साथ उपलब्ध हैं जिसे यूजर चाहें तो अपने हिसाब से कस्टमराइज भी कर सकता है।
Smart Replies and dictation
एपल के अनुसार वॉच में यूजर अपने मैसेज का रिप्लाइ बोल कर भी दे सकता है, वॉच पहले से सलेक्टेड मैसेज को सेंड कर देगी।


Click it and Unblock the Notifications