जानिए कैसी है नई एपल स्मार्टवॉच, क्या है इसमें नया
कुछ दिनों पहले ऐपल द्वारा सैन फ्रांसिस्को के एक मैगा इवेंट में आईफोन 6एस और 6एस प्लस, आईपैड-प्रो, ऐपल टीवी और ऐपल वाॅच लांच किये थे। इनमें से एपल स्मार्टवॉच में कई नए अपग्रेड भी किए गए थे।
चलिए हम आपको जानकारी दिए देते हैं इसके प्रमुख फीचर्स के बारे में
1.
ऐपल वॉच 42 एमएम व 38 एमएम वेरियंट में मिलेगी। इसकी स्क्रीन सफायर की बनी होगी। इसे ऐपल वॉच, ऐपल वॉट स्पोर्ट्स और ऐपल वॉच एडिशन में लॉन्च किया गया है। एडिशन 18 कैरट सोने का बना हुआ है। ऐपल वॉच कई मॉडल्स में होगी जिसमें लेदर, मेटल और स्पोर्ट्स बैंड ऑप्शन रहेंगे।
2.
यह ऐपल वॉच आईफोन 6, आईफोन 6 प्लस, आईफोन 5, आईफोन 5 सी और आईफोन 5 एस से जुड़कर काम करेगी।
3.
एपल वॉच के यूजर्स के उपयोग के लिए ऐप स्टोर में दस हजार नए ऐप बनाए गए हैं।
4.
ऐपल वॉच पर क्राउन या डायल को ‘डिजिटल क्राउन' कहा जाता है। डिजिटल होम बटन और सिरी तक ऐक्सेस का काम भी करेगा। टचस्क्रीन पर लिस्ट को यूजर छोटा, बड़ा या स्क्रॉल कर सकते हैं। आप द्वारा अपनी कलाई ऊपर करने पर वॉच का डिस्प्ले बदल जाएगा।
5.
फेसबुक मैसेंजर को भी इसमें उपयोग किया जा सकता है।
6.
ऐपल वॉच की रेटिना डिस्प्ले में फोर्स टच फीचर है। फोर्स टेक्नॉलजी थपथपाहट व दबाने के अंतर को समझ लेती है। ऐपल की माने तो यूजर फोर्स टच द्वारा स्मार्टवॉच के फेस को चुनकर कस्टमाइज कर सकेगे।
7.
मैप्स का उपयोग करने के लिए ट्रांसिट डायरेक्शंस फीचर दिया गया है।
8.
ऐपल द्वारा कंप्यूटर आर्किटेक्चर को एक ही चिप में सिमेटने के लिए अपने एस 1 सिप (सिस्टम इन पैकेज) के डिजाइन को कस्टमाइज किया गया है।
9.
व्यू फाइंडर की मदद से कैमरे पर दृश्य देखने के लिए गोप्रो वॉच ऐप बनाया गया है।
10.
ऐपल वॉच में परंपरागत ऐनालॉग फेस के साथ-साथ नए फेस जैसे टाइमलैप्स फेस, अपने इंटेरैक्टिव के साथ ऐस्ट्रॉनमी फेस, रीयल टाइम 3 सी मॉडल व समकालीन सनडॉयल सोलर फेस हैं। ऐपल वॉच के अपीयरेंस को पर्सनलाइज भी किया जा सकेगा।
11.
स्वास्थ्य से संबंधित ऐप एयरस्ट्रिप भी एपल वॉच के लिए शुरू किया गया है। एयरस्ट्रिप ऐप का उपयोग हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स के लिए लाभकारी साबित हो सकता है।
12.
ऐपल के अनुसार यूजर वॉइस रिप्लाई या ईमोजी द्वारा टेक्स्ट का उत्तर दे सकेगा। ऐपल वॉच द्वारा संदेश को प्रश्न के रूप में समझा जाता है और पहले से चुना हुआ उत्तर दे देता है। इससे यूजर मेसेज पर प्रतिक्रिया दे सकता है, हैंडऑफ से ऐपल वॉच पर मेसेज कर सकता है व आईफोन पर उसे जारी भी रख सकता है।
13.
गूगल का ऐपल पे मोबाइल वैलट ऐपल वॉच पर काम करेगा। ऐपल पे सुरक्षित व सुविधाजनक भुगतान के लिए यूजर को क्रेडिट कार्ड से जुड़कर आईफोन इस्तेमाल करने की सुविधा देता है।
14.
हर्म्स के साथ मिलकर ऐपल ने नए ब्रांड की घडि़यां भी बनाई हैं। इसी के साथ ऐपल घडि़यों के नए केस तथा स्ट्रेप बैंड भी बाजार में उतारने जा रहा है।
15.
ऐपल वॉच में आइट्रांसलेट नाम का ऐप दिया गया है जो 24 भाषाओं में ट्रांसलेशन कर सकता है।
16.
ऐपल वॉच में वॉचकिट सुविधा है। इसमें डिवेलपर्स के लिए कलाई पर इच्छानुसार डिजाइन तैयार के लिए नए टूल व एपीआई मौजूद है।
17.
ऐपल वॉच में इंफ्रारेड व विजिबल लाइट एलइडी व पल्स रेट को जानने के लिए फोटो सेंसर है।
18.
इसमें बिल्टइन स्पीकर च टैप्टिक इंजन मिलकर काम करते हैं। इससे यूजर अलर्ट व नोटिफिकेशन को सुन ही नहीं महसूस भी कर सकेगें।
19.
ऐपल वॉच की कीमत 349 डॉलर (लगभग 21 हजार रुपए) से शुरू होती है। यह अगले साल से उपलब्ध होगी।
20.
एपल वॉच के दो नए वर्जन भी लॉन्च किए गए हैंः रोज गोल्ड और एनोडाइज्ड एलमुनियम।


Click it and Unblock the Notifications







