Home
News

नए साल में Apple के इन प्रोडक्ट्स की होने जा रही धमाकेदार एंट्री, देखें लिस्ट, यहां जानें सभी डिटेल्स

Apple Products 2024: इस साल को खत्म होने में अब बस कुछ और दिन रह गए हैं। ऐसे में 2024 को लेकर लोगों को काफी उम्मीदें हैं। ऐसे में ये चर्चा शुरू हो गई है कि Apple अगले साल यानि कि 2024 में अपने किन प्रोडक्ट्स को मार्केट में लॉन्च कर सकता है। अगर आप भी Apple लवर हैं, तो आपके लिए ये खबर काम की हो सकती है। आज हम इस आर्टिकल में साल 2024 में एप्पल के नए प्रोडक्ट्स जिनकी मार्केट में एंट्री हो सकती है, उसके बारे में बताने जा रहे हैं। चलिए आपको आगे एप्पल के आने वाले प्रोडक्ट्स के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

नए साल में Apple के इन प्रोडक्ट्स की होने जा रही धमाकेदार एंट्री, देखे

Apple Vision Pro

इसके अलावा कंपनी Apple Vision Pro को जनवरी या फिर फरवरी तक लॉन्च कर सकती है। आपको बता दें, अगले लॉन्च का संकेत देते हुए, कंपनी ने सॉफ्टवेयर डेवलपर्स को मेल के जरिए ऐप्स का परीक्षण करने और प्रतिक्रिया के लिए Apple को सॉफ्टवेयर भेजकर मिक्स रियलिटी हेडसेट के लिए तैयार रहने को कहा है।

Apple Watch Series 10

रिपोर्ट्स की मानें तो एप्पल अगले साल यानि कि, 2024 में अपने अपकमिंग स्मार्टवॉच Apple Watch X या Apple Watch Series 10 को लॉन्च कर सकता है। बता दें, कंपनी ने इस साल जून में वंडरलस्ट इवेंट में Apple Watch Series 9 और Watch Ultra अपने दो नए स्मार्टवॉच को एक साथ लॉन्च किया था।

iPads

एपल 2024 मार्च तक iPad Air, MacBook Air और iPad Pro को अपडेट करने की तैयार कर रहा है। उम्मीद की जा रही है कि, Apple मार्च लॉन्च इवेंट में नए iPad सीरीज के साथ iPadOS 17.4 भी पेश कर सकता है।

AirPods 4

इसके साथ ही Apple AirPods सीरीज को भी जल्द मार्केट में उतारा जा सकता है। कंपनी के आगामी एयरपॉड्स की बात करें तो नए AirPods छोटे स्टेम, बिल्ट-इन स्पीकर , एक USB-C पोर्ट और रिडिजाइन्ड केस के साथ लाए जा सकते हैं।

बता दें, कंपनी की ओर से फिलहाल अपकमिंग लॉन्च को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की गई है। इस आर्टिकल में बताए गए सभी प्रोडक्ट्स रिपोर्ट्स के आधार पर हैं। हालांकि उम्मीद की जा रही है कि, कंपनी नए साल पर अपने कई प्रोडक्ट्स पेश करेगी।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
If you are an Apple lover then the coming new year 2024 is going to be special for you. These great devices of Apple can take entry in the coming year. Know here which devices can be launched and how much they can cost.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X