Home
News

अब Apple भी अपना AI चैटबॉट करेगा लॉन्च, ChatGPT को देगा टक्कर, यहां जानें सबकुछ

Google Bard और माइक्रोसॉफ्ट Bing चैट टूल के आने के बाद अब Apple भी अपना AI चैट टूल जल्द ही लॉन्च कर सकता है। सामने आई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एप्पल अपने AI चैटबॉट पर काम कर रहा है। जिसे बहुत जल्द Apple GPT नाम से पेश किया जा सकता है। हालांकि कंपनी की ओर से Apple GPT की लॉन्चिंग को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन अगले साल तक Apple GPT के लॉन्च होने की उम्मीद है।

जैसा कि, पिछले कुछ महीनों से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैट टूल का जिक्र आपको रोजाना सुनने को मिल रहा है। हर तरफ इस वक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की चर्चा हो रही है। रिपोर्ट में एप्पल AI चैटबॉट को लेकर दावा किया जा रहा है कि, AI चैटटूल के मामले में Apple अन्य टेक कंपनियों से अभी काफी पीछे है। रिपोर्ट की मानें तो एप्पल के एआई मॉडल को Ajax कोड नेम से जाना जाएगा। Apple GPT काफी हद तक Chat GPT की तरह हो सकता है। जो आपके सभी सवालों के जवाब देने में सक्षम होगा।

अब Apple भी अपना AI चैटबॉट करेगा लॉन्च, ChatGPT को देगा टक्कर

Google Jax से Ajax का फ्रेमवर्क एक ग्रेड ऊपर होने की उम्मीद है। खबर ये भी सामने आ रही है कि, Apple GPT के लिए एप्पल गूगल के साथ मिलकर काम कर रहा है। कंपनी Apple GPT के लिए गूगल क्लाउड सर्विस का यूज कर रहा है। इतना ही नहीं गूगल की क्लाउड सर्विस के साथ ही एप्पल अमेजन वेब सर्विस का भी अपने Apple GPT में इस्तेमाल कर रहा है। हालांकि अभी तक Apple की तरफ से इसे लेकर कई भी जानकारी सामने नहीं आई है।

Google ने भी Chat GPT को टक्कर देने के लिए अपना Bard लॉन्च किया था। आपको बता दें, मई में टेक दिग्गज गूगल ने भी ChatGPT को टक्कर देने के लिए अपना एआई टूल बार्ड (Bard) को भारत में लॉन्च किया है। गूगल की कनवरसेशन जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस chatbot सर्विस भारत से साथ ही साथ 180 से अधिक देशों में शुरू किया गया था। बार्ड, गूगल की एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित चैटबॉट सर्विस है। जिसे LaMDA टेक्नोलॉजी का उपयोग कर बनाया गया। बार्ड LaMDA और गूगल के अपने कन्वर्सेशनल AI Chatbot पर आधारित है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Apple may soon launch its AI chatbot. Which can be quite similar to ChatGPT. Apple has named the code name of this AI model as Ajax. Who will be able to answer your questions on all subjects.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X