एप्पल कंपनी लॉन्च करेगी कार, कारों की दुनिया में आएगी क्रांति
आप जब भी एप्पल कंपनी का नाम सुनते हैं तो आपके दिमाग में सबसे पहली चीज क्या आती है। इसमें कोई शक नहीं कि आपके दिमाग में सबसे पहले एप्पल कंपनी के शानदार आईफोन की छवि आती होगी। ऐसा होना भी चाहिए क्योंकि एप्पल आईफोन निर्माता कंपनी है। हालांकि आने वाले कुछ सालों के बाद आपके दिमाग में एप्पल का नाम सुनने के बाद फोन के साथ-साथ कार की छवि भी आने लगेगी।

एप्पल की कार
ऐसा इसलिए होगा क्योंकि एक रिपोर्ट के मुताबिक आईफोन निर्माता कंपनी एप्पल जल्द ही अपना कार मार्केट में लॉन्च करने वाली है। रिपोर्ट के मुताबिक साल 2023 से साल 2025 के एप्पल कंपनी अपना पहला कार बाजार में लॉन्च कर सकती है। आपको बता दें कि कुछ समय से ऐसी ख़बरें थी कि एप्पल ने कार परियोजना को बंद कर दिया है। विश्व व्यापार पर नजर रखने वाले विशेषज्ञों का भी यहीं कहना था, लेकिन हॉगकांग के टीएफ इंटरनेशनल सिक्यूरिटीज के एक उच्च विश्लेषक ने ऐसा दावा किया है कि आईफोन बनाने वाली एप्पल कंपनी साल 2023 से 2025 के बीच में अपनी पहली कार को लॉन्च कर सकती है।
गौर करने वाली बात है कि मंगलवार की देर रात को मैकरुमर्स की रिपोर्ट में बताया गया कि, " एप्पल अपनी सेवा, एगमेंटेड रिएलिटी (augmented reality) हेडसेट और एप्पल कार कारोबार से 2,000 अरब डॉलर का मार्केट कैप हासिल करने वाली कंपनी बन जाएगी। ख़बरों के मुताबिक एप्पल कार के बारे में दावा और भविष्यवाणी करने वाले इस विश्लेषक ने कुछ इंवेस्टर्स को एक रिपोर्ट भेजी है जिसमें एप्पल द्वारा लॉन्च किए जाने वाले प्रॉडक्ट के बारे में बात की गई है।
कार की दुनिया में आएगी क्रांति
ख़बरों के मुताबिक इंवेस्टर्स को भेजे गए रिपोर्ट में कहा गया है कि, एप्पल साल 2023 से 2025 के बीच में अपना कार लॉन्च करेगी। इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि लॉन्च होने वाली कार कंपनी का अगला स्टार प्रॉडक्ट होगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि एप्पल की नई कार बाजार में कार वाहनों के बीच ऐसी क्रांति ला देगी जैसा कि साल 2007 में आईफोन के आने के बाद फोन की दुनिया में आई थी।
निश्चित तौर पर अगर ऐसा होता है तो एप्पल के विश्वसनीय यूजर्स एप्पल कार को भी काफी पसंद करेंगे और इस ख़बर को सुनने के बाद एप्पल कार के लॉन्च होने का बेसब्री से इंतजार भी करेंगे। अगर आप एप्पल यूजर्स हैं तो एप्पल कार के लिए उत्साहित हैं तो हमें कमेंट कर बताएं कि आपने एप्पल कंपनी के बारे में पहली बार कब सुना था...?


Click it and Unblock the Notifications








