Home
News

एप्पल 2019 में करेगी तीन iPhone लॉन्च, नहीं होगी कीमत में बढ़ोतरी

एप्पल के लिए साल 2018 कुछ खास नहीं गया। हालांकि कंपनी नए साल में नई योजनाओं के साथ बाजार में उतरेगा। खबर आ रही है कि कंपनी इस साल अपने तीन स्मार्टफोन को बाजार में उतारने वाली है। कपंनी अपने एक आईफोन को LCD डिस्प्ले के पेश करेगी। वहीं, बाकी दो आईफोन को OLED पैनल के साथ लॉन्च किया जाएगा।

एप्पल 2019 में करेगी तीन iPhone लॉन्च, नहीं होगी कीमत में बढ़ोतरी

iPhone XS Max को कुछ बड़े अपग्रेड्स के साथ लॉन्च किया जाएगा। अफवाहों से पता चलता है कि iPhone XS Max में ट्रिपल रियर कैमरा और USB Type-C पोर्ट दिया जाएगा। जो मौजूदा लाइटनिंग पोर्ट को रिप्लेस करेगा। वहीं, कई रिपोर्ट में बताया गया है कि एप्पल कंपनी 2019 में लॉन्च होने वाले आईफोन को 2018 में लॉन्च हुए आईफोन की कीमत के बराबर ही रखेगी।

क्या हो सकती है कीमत

खबरों की मानें तो कंपनी अपने iPhone XR के अपग्रेडेड वर्जन को $749 की शुरुआती कीमत के साथ पेश कर सकती है। जबकि iPhone XS और iPhone XS Max के अपग्रेडेड मॉडल की कीमत क्रमश: $999 और $1,099 हो सकती है। एप्पल 2019 में लॉन्च होने वाले अपने स्मार्टफोन में वाइड नॉच डिजाइन पेश कर सकती है। हालांकि बताया जा रहा है की कंपनी अपने iPhone XS Max के अपग्रेड वर्जन को छोटी नॉच डिजाइन के साथ लॉन्च कर सकती है।

कलर की बात करें तो iPhone XR के अपग्रेडेड आईफोन को ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। बता दें, न्यू स्मार्टफोन ड्यूल रियर कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है। हालांकि इन सभी जानकारी के बारें में इंटरनेट पर छाई अफवाहों से पता चलता है, एप्पल ने अभी इसे लेकर कोई भी जानकारी साझा नहीं की है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Year 2018 for Apple is not something special However, the company will enter the market in new year with new plans. The news is that the company is going to launch three of its smartphones this year. The company will present an iPhone to the LCD display. At the same time, the remaining two iPhones will be launched with the OLED panel.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X