Apple यूजर्स के खुशखबरी: iPhone से Android फोन पर स्विच करना जल्द होगा आसान
अगर आप भी iPhone यूजर हैं, तो आपके लिए काम की हो सकती है। दरअसल Apple वर्तमान समय में iPhone से Android में स्विच करने की प्रक्रिया को काफी इजी करने के लिए इस पर काम कर रहा है। जिससे आईफोन यूजर्स को एंड्रॉइड फोन में स्विच काफी आसान हो जाएगा।
आपको बता दें, एप्पल के ऐसा करने की मेन वजह यूरोपियन यूनियन (EU) के डिजिटल मार्केट एक्ट (DMA) का अनुपालन करना है। एक रिपोर्ट्स के अनुसार 2024 के आखिर तक यह फैसलिटी आईफोन यूजर्स के लिए पेश किए जा सकते हैं। इतना ही नहीं इसके अलावा कंपनियों को ब्राउजर डेटा भी ट्रांसफर करने का विकल्प यूजर को मिल सकता है।

आपको बता दें, कि आमतौर पर iPhone से Android फोन में डेटा स्विच करना यूजर्स के लिए काफी झेलाऊ प्रक्रिया होता है। जिससे यूजर्स को काफी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है। लेकिन जल्द ही इस प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए कंपनी इस पर काम कर रही है।
iPhone से Android में स्विच करना जल्द होगा आसान - यूरोपियन यूनियन (EU) के डिजिटल मार्केट एक्ट (DMA) के अनुसार, Apple को iPhone से Android फोन में स्विच करने के लिए यूजर फ्रेंडली प्रक्रिया पेश करना होगा।

आपको बता दें, यह नियम 2025 में लागू होगा। आने वाले इस नियम के अनुपालन के लिए स्मार्टफोन कंपनियों को दूसरे ऑपरेटिंग सिस्टम में स्विच करने के लिए अपने प्रक्रिया को काफी आसान करना होगा।
यूजर्स ब्राउजर डेटा भी ट्रांसफर कर सकेंगे- आपको बता दें, डेटा ट्रांसफर प्रक्रिया को आसान बनाने के साथ ही कंपनियों को अलग-अलग ब्राउजर्स के बीच यूजर्स को डेटा ट्रांसफर करने की भी परमिशन देनी होगी।

इसके अलावा उपभोक्ताओं के ब्राउजिंग एक्सपीरियंस को और भी बेहतरीन करने के लिए एप्पल को और भी बदलाव करने होंगे।
इसके साथ ही EU में यूजर्स को iOS में डिफॉल्ट नेविगेशन एप्प बदलने का भी ऑप्शन मिल सकता है। यानी कि, उपभोक्ता iPhone में अपने फेवरेट ऐप को डिफॉल्ट सेलेक्ट कर सकेंगे।
इसके साथ ही 2024 के आखिर तक Apple को अपने कस्टमर्स को iPhone से डिफॉल्ट APP डिलीट करने का भी विकल्प देना होगा। जिससे कि, यूजर्स iPhone से डिफॉल्ट ब्राउजिंग एप्प Safari को डिलीट कर सकेंगे।
आपको बता दें, EU का यह नियम डिजिटल मार्केट में कॉम्पिटीशन और उपभोक्ताओं की पंसद को और बढ़ावा देने के लिए लाया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








