भारत में Apple के खुलेंगे 4 नए स्टोर, इसी महीने होगी मेड इन इंडिया iPhone 16 Pro की बिक्री शुरू
Apple भारत में अपने 4 नए रिटेल स्टोर खोलने की योजना बना रहा है, जो कि पुणे, बेंगलुरु, दिल्ली-NCR और मुंबई में स्थित होंगे। कंपनी ने कहा है कि इसी महीने से वह मेड इन इंडिया iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max मॉडल भी पेश करेगी।
Apple कंपनी की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट ऑफ रिटेल डियर्ड्रे ओ ब्रायन ने कहा है कि हम भारत में और स्टोर्स खोलने की प्लानिंग कर रहे हैं और अपनी टीमों का विस्तार करने के लिए काफी उत्सुक भी हैं। उन्होंने आगे कहा कि हम इस देश के ग्राहकों की क्रिएटिविटी से प्रेरित हैं। हमें उनके लिए हमारे यूनिक प्रोडक्ट्स और सेवाओं की खोज करने, शॉपिंग करने और हमारी असाधारण जानकार टीम के सदस्यो से जुड़ने के अधिक अवसर प्रदान करने का इंतजार कर रहे हैं।

कब तक खुलेंगे नए स्टोर
फिलहाल कंपनी ने इन स्टोर के ओपन होने की समय सीमा के बारे में जानकारी नहीं दी है। लेकिन कंपनी ने इस बात की पुष्टि की है कि उसने भारत में प्रो मॉडल सहित अपने पूरे iPhone 16 लाइनअप का उत्पादन शुरू कर दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने 2017 में देश में iPhone का निर्माण शुरू किया था, जिसकी शुरुआत SE मॉडल से की गई थी।
ये भी बता दें कि एप्पल ने अप्रैल 2023 में भारत में अपने दो स्टोर्स खोले थे, जिसमें से एक दिल्ली और दूसरा मुंबई में ओपन किया था। अब कंपनी एप्पल रिटेल स्टोर्स को पुणे, बेंगलुरु, दिल्ली-NCR और मुंबई में खोलने की योजना पर काम कर रही है।
भारत पर Apple का ध्यान
एप्पल द्वारा लिए इस एक फैसले से यह साफ हो गया है कि कंपनी का अब पूरा ध्यान भारत पर है और कंपनी अपने नए मॉडल भारत में पेश करने के लिए काफी उत्सुक है। Apple भारत को अलग नजर से देख रहा है। यही वजह है कि कंपनी अब अपने बिजनेस को भारत में बढ़ाने का फैसला ले रही है और भारत के बढ़ते स्मार्टफोन मार्केट का लाभ लेना चाहती है।


Click it and Unblock the Notifications








