एप्पल को लगा 3.25 करोड़ डॉलर का झटका
अमेरिका के फेडरल ट्रेड कमिशन (एफटीसी) ने बुधवार को कहा कि अभिभावकों की अनुमति के बिना बच्चों द्वारा एप्स की खरीदारी से संबंधित एफटीसी की शिकायत पर प्रौद्योगिकी कंपनी एप्पल इंक ग्राहकों को कम से कम 3.25 करोड़ डॉलर वापस करने और बिल जारी करने के तरीके को बदलने पर सहमत हो गई है।
पढ़ें: जानें कैसे लॉक करें विंडो स्मार्टफोन की स्क्रीन ?
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक एफटीसी ने शिकायत की थी कि बच्चों द्वारा बिना अभिभावक की अनुमति से किड्स मोबाइल एप्स स्टोर से की गई खरीदारी के कारण ग्राहकों को करोड़ों डॉलर का भुगतान करना पड़ा है एफटीसी की अध्यक्ष एडिथ रमिरेज ने इसे ग्राहकों की विजय बताते हुए कहा, "आप चाहे मोबाइल क्षेत्र में कारोबार कर रहे हों या किसी मॉल में, बुनियादी उपभोक्ता सुरक्षा लागू होती है। आप उपभोक्ताओं को उस खरीदारी के लिए बिल जारी नहीं कर सकते, जिसकी अनुमति उसने नहीं दी है।
पढ़ें: जानें कैसे लॉक करें विंडो स्मार्टफोन की स्क्रीन ?

पढ़ें: अपने फोन के वॉल्यूम को कैसे बढ़ाएं ?
एप्पल 31 मार्च से पहले बिल जारी करने के तरीके बदलेगी और मोबाइल एप्प स्टोर में हुई बिक्री पर बिल जारी करने से पहले उपभोक्ताओं की सहमति लेगी। शिकायत के मुताबिक एप्पल ने एकाउंट धारकों को यह नहीं बताया था कि उनके पासवर्ड डाले जाने के बाद 15 मिनट के लिए एक विंडो खुल जाएगा, जिससे बच्चे बेतहासा खरीदारी कर सकते हैं और उसे खाता धारकों द्वारा रोका नहीं जा सकेगा। एप्पल ने इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं दी है।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications