Apple भारत में जल्द लॉन्च करेगा अपना पहला रिटेल स्टोर

Apple भारत में अपना पहला रिटेल स्टोर खोलने की तैयारी कर रहा है और इसकी पहली झलक सामने आ गई है। टेक जायंट का पहला आधिकारिक स्टोर मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में स्थित जियो वर्ल्ड ड्राइव मॉल में खोला जाएगा। Apple ने बुधवार सुबह अपने अपकमिंग स्टोर की एक तस्वीर शेयर की। वहीं स्टोर पर बने बैरिकेड्स लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचता है जिस पर ग्रीटिंग 'हैलो मुंबई' लिखा गया है।
Apple का पहला रिटेल स्टोर
यह स्टोर मुंबई में बने जियो वर्ल्ड ड्राइव मॉल में बनाया गया है। स्टोर के चारों ओर रंगीन बैरिकेड्स है। बैरिकेड्स के बारे में बात करते हुए, ऐप्पल ने एक बयान में कहा, "मुंबई में चलने वाली काली पीली टैक्सी कला से प्रेरित, एप्पल बीकेसी क्रिएटिव में कई एप्पल प्रोडक्टो और सर्विस के साथ संयुक्त रूप से डीकैल की रंगीन व्याख्या शामिल है, जो हमारे ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगी।"

मुंबई में लॉन्च के बाद नई दिल्ली में भी खुलेगा स्टोर
इससे पहले, एक रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि मुंबई स्टोर के लॉन्च के बाद एप्पल नई दिल्ली में भी अपना एक नया स्टोर खोलेगा। नई दिल्ली रिटेल स्टोर साकेत में पापुलर सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल में खोले जाने की उम्मीद है और हम अगले महीने इसके बारे में ज्यादा जानकारी पा सकते हैं। रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि नई दिल्ली में स्टोर 10,000 वर्ग फुट से ज्यादा का होगा।
अब तक, भारतीय ग्राहक कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या रीसेेलर से Apple प्रोडक्ट खरीद सकते थे। अपने प्रोडक्टो को बेचने के अलावा, कंपनी रेगुलर तरीके से दुनिया भर में अपने स्टोरों पर 'टुडे एट एप्पल' सेशन आयोजित करती है। ये सेशन आमतौर पर कंटेंट क्रिएटर की मदद से आयोजित किए जाते हैं, ताकि ग्राहकों को अवांट-गार्डे कंटेंट बनाने के लिए Apple प्रोडक्टो का यूज करने के तरीकों के बारे में शिक्षित किया जा सके। भारत में, कंपनी ने इस साल नई दिल्ली में आयोजित इंडिया आर्ट फेयर में 'टुडे एट एप्पल' कार्यक्रम की मेजबानी की।


Click it and Unblock the Notifications