एप्पल भारत में शुरू करेगा iPhone 12 का प्रॉडक्शन
पिछले काफी समय से खबरें आ रही थी कि आईफोन 12 का प्रोडक्शन जल्द ही भारत में शुरू कर दिया जाएगा। आखिरकार, अब आईफोन 12 का प्रोडक्शन भारत में शुरू कर दिया जुका है। कंपनी ने इस बात की आधिकारिक पुष्टि भी कर दी है। जिसमें ऐप्पल ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े बाजार यानि इंडियन मार्केट में आईफोन 12 का प्रोडक्शन शुरू हो चुका है।

एप्पल ने कहा हमें गर्व है
अपने बयान में ऐप्पल कंपनी का कहना है कि हमें गर्व है कि हम स्थानीय ग्राहकों के लिए भारत में iPhone 12 का प्रोडक्शन शुरू कर रहे हैं। आपको बता दें कि फिलहाल कंपनी की स्पलायर कौन होगा, इसको लेकर कोई भी जानकारी साझा नहीं की गई है। लेकिन सोर्सेस का कहना है कि ताइवान की कंपनी फॉक्सकॉन (Foxconn) ही भारत में iPhone 12 का भी प्रोडक्शन करेगी। फॉक्सकॉन का प्लांट भारत के राज्य तमिलनाडु में भी है।
गौर हो कि अब ऐप्पल अपने डिवाइसेस की प्रोडक्शन चीन में नहीं करना चाह रहा है और प्रॉडक्शन को दूसरे देशों में शिफ्ट कर रहा है। ऐसे में भारत ऐप्पल की पहली पसंद है। बता दें कि नवंबर में एक रिपोर्ट में कहा गया था कि Foxconn iPad और MacBook की असेंबलिंग को चीन से वियतनाम ले जा रही है।
6,540 करोड़ के निवेश का वादा
हालांकि एप्पल ने भारत में आईफोन का प्रोडक्शन साल 2017 में शुरू किया था। इसकी शुरुआत वियतनाम की कंपनी Wistron से हुई थी। फिलहाल भारत में Foxconn, Wistron और Pegatron तीन ऐसी कंपनियां है जो ऐप्पल के आईफोन का प्रोडक्शन करती हैं। तीनों कंपनियों ने अगले पांच सालों में भारत में 900 मिलियन डॉलर यानी करीब 6,540 करोड़ निवेश करने का वादा किया है।
वहीं, पिछले ही महीने आई एक रिपोर्ट में सामने आया था कि भारत में कंपनी आईपैड का प्रोडक्शन शुरू करने का प्लान बना रही है। भारत में आईफोन और आईपैड के प्रोडक्शन के एपल के फैसले की तारीफ संचार, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी और विधि एवं न्याय के कैबिनेट मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने भी की है।


Click it and Unblock the Notifications
