Apple करेगा 'Show Time' इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग, रात 10:30 बजे से होगी शुरू
एप्पल कंपनी काफी समय से अपने 'Show Time' की तैयारियों में लगी हुई थी। बता दें, कंपनी आज यानी 25 मार्च को अपना 'Show Time' इवेंट आयोजित कर रही है। इवेंट को California के Cupertino में एप्पल के Steve Jobs थिएटर में आयोजित कराया जा रहा है।

अगर आप इस इवेंट को देखने में दिलचस्पी रखते हैं तो बता दें, कंपनी अपने इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग कर रही है। समय की बात करें तो इवेंट भारतीय समय के अनुसार रात 10:30 बजे से शुरू होगा। वैसे तो कंपनी ने अभी से ही अपना लाइव स्ट्रीमिंग को शुरू कर दिया है। हालांकि थिएटर फिलहाल खाली है, लेकिन थिएटर की स्क्रीन पर वीडियो को चलता देखा जा सकता है।
बॉलीवुड में किया इंवेस्ट
इवेंट के बारें में विस्तार से बात करें तो कंपनी 'Show Time' इवेंट के दौरान अपनी सब्सक्रिप्शन बेस्ड TV और वीडियो सर्विस को लॉन्च करने जा रही है। जो अमेजन प्राइम और नेटफ्लिक्स जैसी OTT सर्विस काटें की टक्कर देगी। अपने इस प्लान को सक्सेसफुल बनाने के लिए एप्पल ने वीडियो सर्विस के लिए हॉलिवुड पर 2 बिलियन (लगभग 14,000 करोड़ रुपये) का इनवेस्टमेंट किया है।
बता दें, यह इनवेस्टमेंट कंपनी ने खुद का ऑजिनल कंटेंट बनाने के लिए किया है। कंपनी ने इस प्लान को लेकर काफी समय से चर्चा चल रही थी। वहीं, CNBC ने भी अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि कि एप्पल कस्टमर को अपने डिजिटल स्ट्रीमिंग प्रॉडक्ट्स पर यह सर्विस देगा और इसके अलावा आप उसकी iOS TV एप्लिकेशन में भी कंटेंट को देख पाएंगे। जो यूजर्स का ध्यान पूरी तरह से अपनी ओर करेगी।
वहीं बताया जा रहा है कि एप्पल कपंनी की तरह Lions Gate's Starz, CBS और Viacom भी नए प्लेटफॉर्म पर अपनी सब्सक्रिप्शन स्ट्रीमिंग सर्विस को देंगे। जो एप्पल के लिए चुनौती खड़ी कर सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








