Home
News

Apple लॉन्च करेगा बजट iPad, कीमत होगी सिर्फ 16,000 रुपए

By Neha

दिग्गज आईफोन निर्माता कंपनी ऐपल टैबलेट की मार्केट को चालू रखने वाील अकेली कंपनी बची है। 2017 में कंपनी ने दो नए टैबलेट मॉडल लॉन्च किए थे। आईपैड प्रो को प्रीमियम टैबलेट सेक्शनऔर आईपैड 2017 को एवरेज टैबलेट यूजर्स के लिए लॉन्च किया गया था। ऐपल ने हाल ही में दावा किया है कि कंपनी ने इस साल की हर तिमाही में 10 मिलियन यूनिट टैबलेट को निर्यात किया है। अब ऐपल ने ऐलान किया है कि अपने यूजर्स के लिए जल्द ही वह बजट आईपैड बनाएगी जिसकी कीमत करीब 16000 रुपए के लगभग होगी।

Apple लॉन्च करेगा 9.7 इंच का बजट iPad, कीमत होगी सिर्फ 16,000 रुपए

DigiTimes की रिपोर्ट के अनुसार, ऐपल इस बजट आईपैड पर काम कर रही है। इस आईपैट की कीमत 259 डॉलर यानी 16,000 रुपए के आसपास होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये आईपैड इस समय मार्केट में आने वाले सस्ते आईपैड से काफी दमदार फीचर्स के साथ आएगा। ऐपल का ये बजट आईपैड 9.7 इंच का होगा। इस आईपैड को 2018 के मध्य में लॉन्च किया जा सकता है।

अगर ऐपल का ये आईपैड लॉन्च होता है, तो ये टैबलेट मार्केट में पहले से ही मौजूद ब्रांड Samsung और Lenovo को कड़ी टक्कर देगा। ऐपल के बजट आईपैड में iPad 2017 के कुछ फीचर्स शामिल हो सकते हैं। बता दें कि अभी आईपैड 2017 28000 रुपए कीमत के साथ मार्केट में उपलब्ध है।

याद हो कि ऐपल ने इस साल सितंबर में अपनी दसवीं एनिवर्सिरी पर नेक्स्ट जनरेशन के आईफोन iPhone 8, iPhone 8 plus और iPhone x पेश किए थे। आईफोन के अलावा कंपनी ने ऐपल टीवी और स्मार्ट वॉच भी पेश की थीं। कंपनी ने आईफोन x को फ्लैगिशिप फीचर्स के साथ लॉन्च किया है। इंडिया में ये सभी आईफोन ओपन सेल के लिए उपलब्ध हो चुके हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Apple working on a ‘budget’ Rs 16,000 iPad for 2018. More detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X