Home
News

आज शुरू हो रहा है टेक की दुनिया का सबसे बड़ा इवेंट WWDC, यहां देखें लाइव

By Neha Kashyap

ऐपल के फैन्स का इंतजार पूरा होने वाला है। दिग्गज कंपनी ऐपल का का सबसे बड़ा टेक इवेंट वर्ल्ड वाइड डिवेलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC 2018) सोमवार, 4 जून से कैलिफोर्निया शुरू हो रहा है। ये इवेंट भारतीय समयानुसार रात करीब 10:30 पर शुरू होगा। उम्मीद की जा रही है कि इस इवेंट में ऐपल अपने ओपरेटिंग सिस्टम, आईफोन, मैक, ऐप्पल वॉच और अन्य डिवाइसेज जैसे प्रॉडक्ट भी लॉन्च करेगा। बता दें कि WWDC 2018 चार दिनों तक यानी 8 जून तक चलेगा।

आज शुरू हो रहा है टेक की दुनिया का सबसे बड़ा इवेंट WWDC, यहां देखें लाइव

अगर आप इस इवेंट को लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए घर बैठे देखना चाहते हैं, तो यहां दिए गए लिंक पर क्लिक कर इसे दुनिया में कहीं से भी देख सकते हैं। ऐपल हर साल अपनी डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस की लाइव स्ट्रीमिंग कवर करता है। इसके अलावा आईफोन, आईपेड, आईपोड यूजर्स (iOS 10 और इससे ऊपर के), मैक कंप्यूटर कंपनी की वेबसाइट पर सफारी ऐप पर देख सकते हैं। फर्स्ट, सेकेंड और फोर्थ जनरेशन ऐपल टीवी यूजर्स ऐपल इवेंट चैनल पर इस इवेंट को घर बैठे देख सकते हैं। माइक्रोसॉफ्ट ऐज ब्राउजर के जरिए विंडो यूजर्स इस इवेंट को लाइव देख सकते हैं।

उम्मीद की जा रही है कि इस साल कंपनी अपने सबसे बड़े टेक इवेंट में नई तकनीक और नए प्रॉडक्ट के बारे में जानकारी दे सकती है। लीक रिपोर्ट की मानें तो ऐपल इस इवेंट में iPhone SE सेकेंड जनरेशन लॉन्च कर सकती है। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि कंपनी अपने सॉफ्टवेयर के बारे में जानकारी दे सकती है, लेकिन हार्डवेयर के बारे में कंपनी कोई ऐलान नहीं करेगी।

HDR क्या होता है और इसे कब ऑन करना चाहिए ?

ऐपल के फैन्स को अगर किसी बड़े ऐलान का इंतजार है, तो फिलहाल कुछ घंटों का और इंतजार करना होगा। ऐप्पल अपने वर्चुअल असिस्टेंट सिरी को और बहेतर करने की दिशा में एआई व अन्य फीचर से लैस कर सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The WWDC 2018 is knocking on the doorstep, the event will start from June 4 in San Jose, California.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X