Home
News

Apple WWDC 2021: वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस का हुआ आगाज, हुई कई बड़ी घोषणाएँ

Apple का वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC) हर साल होने वाले सबसे बड़े टेक्नोलॉजी कॉन्फ्रेंस में से एक है, और अब WWDC 2021 का आगाज हो चुका है। Apple के सीईओ टिम कुक ने कई प्रमुख डेव्लपमेंट की घोषणा की है। इन घोषणाओं में सबसे उल्लेखनीय आईओएस 15, आईपैडओएस 15, मैकओएस मोंटेरे और बहुत कुछ की घोषणाएँ की है।

यहां हम आपको WWDC 2021 में Apple द्वारा की गई सभी प्रमुख अनाउंचमेंट के बारे में बताएँगे जो कल की गयी।

आईओएस 15

Apple WWDC 2021: वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस का हुआ आगाज, हुई कई बड़ी घोषणाएँ

IOS 15 की बात करें तो ओवरऑल यूजर इंटरफेस में ज्यादा कुछ बदलाव नहीं किया गया है। हालाँकि, Apple ने कई इंप्रूवमेंट जरूर किए हैं जैसे कि फेसटाइम में स्पेटियल ऑडियो को जोड़ना, नोटिफिकेशन के लिए एक नया लुक, मौसम देखने के लिए नया वेदर ऐप, इत्यादि। iMessage में भी कुछ नए फीचर्स जोड़े गए है।

नोटिफिकेशन को किया बेहतर

कंपनी ने नोटिफिकेशन को नया लुक दिया है, जिसे अब आप सोने, काम करने, भ्रमण आदि जैसी एक्टिविटी के अनुसार प्रायोरिटी में दिखाने के लिए फोन सेट कर सकते हैं। यह UI को और अच्छा लुक देता है।

फेस टाइम

WWDC 2021 में सबसे बड़े अनाउंचमेंट में से एक यह है कि iOS 15 अपडेट के साथ, फेसटाइम Android और Windows में भी सपोर्ट करेगा। ऐप्पल यूजर्स को फेसटाइम कॉल लिंक बनाने और उन्हें उन लोगों के साथ शेयर करने की पर्मिशन देगा, जिनसे वे बात करना चाहते हैं, जो कुल मिलाकर अब वेब पर एक्सेस किया जा सकेगा और एंड्रॉइड और विंडो ओनर अब फेसटाइम कॉल जॉइन कर पाएंगे।

नया लाइव टेक्स्ट

न्यू लाइव टेक्स्ट फीचर फोटोग्राफ में टेक्स्ट को ऑटोमेटिकली पहचानेगा और स्कैन करेगा। मेमोरी फीचर एआई का उपयोग फोटोज को गैलरी में कम्बाइन करने और ऐप्पल म्यूजिक से म्यूजिक जोड़ने के लिए करेगा। वॉलेट ऐप को भी अपग्रेड मिल गया है और अब यह पहचान पत्र शामिल करने में सक्षम होगा। साथ ही Apple मैप्स को अब 3D डेटा मिलेगा, जिसमें टर्निंग लेन और सिटी के और ज्यादा डिटेल्स शामिल होंगे।

ऐप्पल वॉलेट

IOS 15 के साथ, Apple अपने यूजर्स को वॉलेट ऐप में एक डिजिटल फॉर्मेट में अपने आइडेंटिफिकेशन कार्ड जोड़ने का ऑप्शन देगा। इसके अलावा, इन सभी डिजिटल आईडी को चुनिंदा अमेरिकी हवाई अड्डों में आइडेंटिफिकेशन के रूप में भी स्वीकार किया जाएगा। हालांकि कंपनी ने यह खुलासा नहीं किया है कि यह फीचर दूसरे देशों के लिए कब उपलब्ध कराया जाएगा।

आईपैडओएस 15

Apple WWDC 2021: वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस का हुआ आगाज, हुई कई बड़ी घोषणाएँ

Apple अपने लेटेस्ट iPadOS 15 के साथ यूजर्स को होम स्क्रीन पर विजेट जोड़ने और ऐप लाइब्रेरी तक एक्सेस को अलाऊ करेगा, जो हमें पिछले साल iOS 14 के साथ देखने को मिला था। अन्य इंप्रूवमेंट्स में बेहतर मल्टीटास्किंग, ऐप्स को मैनेज करने के लिए नए नियंत्रण और बहुत कुछ शामिल हैं। इसके अलावा एपल ने यह भी घोषणा की कि डेवलपर्स अब अपने स्वयं के स्विफ्ट प्लेग्राउंड का उपयोग करके iPadOS ऐप बनाने में सक्षम होंगे।

AirPods

AirPods अब आपसे बात करने वाले लोगों को बेहतर तरीके से सुनने में आपकी मदद कर सकेंगे। कंपनी ने डिवाइस के फाइंड माई इंटीग्रेशन में भी इंप्रूवमेंट किया है। इसके अलावा AirPods नोटिफिकेशन भी अनाउंस कर सकेंगे।

iCloud+

वहीं Apple iCloud+ एक नई सर्विस है, जो मौजूदा iCloud पेड यूजर्स को बिना किसी अतिरिक्त लागत के उपलब्ध कराई जाएगी। सर्विस में निजी रिले जैसी प्राइवेसी फीचर्स भी शामिल हैं।

एपल डबल्यूडबल्यूडीसी 2021 में प्राइवेसी

Apple ने हमेशा अपने यूजर्स की प्राइवेसी को सबसे ऊपर रखा है। अब WWDC में प्राइवेसी में कई फीचर्स की घोषणा की गयी है। इसमें ऐप्पल मेल प्राइवेसी प्रोटेक्शन के साथ ट्रैकिंग पिक्सल को ब्लॉक कर देगा और सफारी में आईपी को हाइड कर देगा। iPhones और iPads में अब सेटिंग में एक नया सेक्शन "ऐप प्राइवेसी रिपोर्ट" भी जोड़ रहा है।

macOS मोंटेरे

Apple WWDC 2021: वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस का हुआ आगाज, हुई कई बड़ी घोषणाएँ

macOS 12 को आधिकारिक तौर पर मोंटेरे कहा जाता है। यह यूनिवर्सल कंट्रोल सहित कई फीचर्स लेकर आया है, जो यूजर्स को मैक और आईपैड को कंट्रोल करने के लिए एक ही माउस और कीबोर्ड का उपयोग करने को अलाऊ करता है।

अब बिना इंटरनेट से काम करेगा सिरी

WWDC 2021 में Apple ने यह भी घोषणा की है कि वह अब सिरी को डिवाइस स्पीच रिकोग्नीशन का उपयोग करके वॉइस रिक्वेस्ट को डिवाइस पर प्रोसेस करने को अलाऊ करेगा। इसका मतलब है कि सभी ऑडियो इंटरनेट के माध्यम से Apple को नहीं भेजे जाएंगे, इस प्रकार अब Siri बिना इंटरनेट से काम करेगा।

वॉचओएस 8

watchOS 8 एक नई माइंडफुलनेस ऐप सहित कई नई हेल्थ फीचर्स लाता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Apple's Worldwide Developers Conference (WWDC) is one of the biggest technology conferences held every year, and now WWDC 2021 has begun. Apple CEO Tim Cook has announced several major developments.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X