Home
News

Apple WWDC 2023 इवेंट 5 जून से शुरू, यहां जानें समय और घर बैठे कैसे देख सकते हैं एप्पल इवेंट लाइव

Apple WWDC 2023 Event 5 जून से शुरू, यहां देखे लाइव इवेंट

Apple WWDC 2023: Iphone बनाने वाली कंपनी Apple का सबसे बड़ा इवेंट जल्द शुरू होने वाला है। जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं। एप्पल के इस एनुअल इवेंट की डेट जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, इस वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्ररेंस 2023 ( WWDC 2023) की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। एप्पल हर साल इस इवेंट को आयोजित करता है। इस इवेंट में कंपनी अपने iOS 17 अपडेट, 15 इंच का MacBook Air और AR/VR हेडसेट को लॉन्च करने जा रही है। जिसका खुलासा Apple Hub के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल ने ट्वीट कर किया है। तो आइए आगे आपको आगे बताते हैं कि, इस इवेंट में क्या कुछ खास होने जा रहा है और इसे आप लाइव कहां देख सकते हैं।

इन प्रोडक्ट्स की हो सकती है एंट्री

Apple के सबसे बड़े इवेंट WWDC 2023 में कंपनी अपने यूजर्स के लिए लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 17, iPadOS 17, macOS 14, watchOS 10 के साथ tvOS 17 को रिलीज कर सकती है। इसके अलावा कंपनी अपने यूजर्स को नए फीचर्स का भी तोहफा दे सकती है। आपको बता दें, Apple Hub ने ट्विटर पर इस बात को कन्फर्म कर दिया है कि, इस इवेंट में कंपनी अपकमिंग iPhone के लिए नया ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 17 पेश करने जा रही है। जिसे कंपनी कई बदलाव और नए फीचर्स के साथ ला सकती है।

Apple WWDC 2023 Event 5 जून से शुरू, यहां देखे लाइव इवेंट

इसके अलावा Macbook Air को भी पेश किया जा सकता है। हालांकि ऐसा पहली बार होगा जब कंपनी अपने एनुअल इवेंट में 15 इंच की स्क्रीन वाली नई Macbook Air Series को लॉन्च करेगी। सामने आई जानकारी की माने तो इस Macbook Air में M2 चिपसेट और नई डिस्प्ले को शामिल किया जा सकता है।
Apple अपने इस इवेंट में Reality Headset को भी पेश कर सकता है। जिसे Reality Pro के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो, कंपनी इसकी कीमत 3,000 डॉलर (लगभग 2.48 लाख रुपए) की कीमत के साथ ला सकती है।

यहां देखे लाइव इवेंट

आपको बता दें, एप्पल का सबसे बड़ा इवेट 5 जून से शुरू हो रहा है, जो 9 जून तक चलेगा। 5 जून को इस इवेंट की शुरुआत भारत टाइम के अनुसार10:30 बजे से हो जाएगी। आपको बता दें, ये इन-पर्सन इवेंट होगा। हालांकि कंपनी इसे लाइव स्ट्रीम भी कर रही है। जिसे आप कंपनी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल Apple.com, Apple Developer App और Apple TV App पर घर बैठे लाइव देख सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Apple's biggest event Apple WWDC Event is going to start from 5th June. Which will run till 9th June. In this the company can launch many of its products, today we will tell you how you can watch it live.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X