Home
News

Apple WWDC 2023:एप्पल का मेगा इवेंट आज से शुरू, कब और कहां देखें, यहां मिलेगी सभी डिटेल

Apple WWDC 2023:एप्पल का मेगा इवेंट आज से शुरू, जानें कब और कहां देखें

Apple WWDC 2023: एप्पल का सबसे बड़ा इवेंट WWDC 2023 आज से यानि कि 5 जून से शुरू हो रहा है, जो 9 जून तक चलेगा। इस इवेंट में कंपनी अपने नए हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी इस इवेंट को हर साल आयोजित करती है। जिसमें एप्पल यूजर्स को कई खास चीजों का तोहफा दिया जाता है। आपको बता दें वैसे तो ये कंपनी का सॉफ्टवेयर इवेट हैं, लेकिन एप्पल इसमें अपने कई हार्डवेयर प्रोडक्ट्स को भी लॉन्च करता है। इस इवेंट में कंपनी iOS 17, macOS 14 और watchOS के फीचर्स को दुनिया के सामने पेश करने वाली है। तो आइए आपको इस इवेंट से जुड़ी हर अपडेट और इसे कब और कैसे आप लाइव देख सकते हैं, इसके बारे में डिटेल्स आगे बताते हैं।

यहां देख सकेंगे लाइव स्ट्रीम

एप्पल के सबसे इवेंट का आयोजन कैलिफोर्निया के क्यूपर्टिनो में बने एप्पल पार्क के कैम्पस में होने जा रहा है। WWDC 2023 का लाइव प्रसारण भारतीय समयानुसार आज रात 10:30 बजे से शुरू होगा। Apple अपने इस इवेंट WWDC 2023 का लाइव प्रसारण यूट्यूब चैनल पर भी करेगा। साथ ही आप इस इवेंट को कंपनी की आधिकारिक साइट पर भी लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा इसे क्रोम , सफारी और Microsoft Edge ब्राउजर पर लाइव किया जाएगा।

Apple WWDC 2023:एप्पल का मेगा इवेंट आज से शुरू, जानें कब और कहां देखें

Apple WWDC 2023 इवेंट में इन प्रोडक्ट्स की हो सकती है एंट्री

Apple WWDC 2023 इवेंट के दौरान आज कंपनी Apple iOS, iPadOS, macOS, watchOS और TVOS के नए वर्जन को लॉन्च कर सकती है। एप्पल के इस मेगा इवेंट में AR/VR mixed-reality headset और 15-इंच MacBook Air से भी पर्दा उठ सकता है। कंपनी ने अपने सबसे बड़े इवेंट में कई वर्चुअल रियलिटी एक्सपर्ट को इनवाइट किया है। जिसमें VR टेक्नोलॉजी-केंद्रित पब्लिकेशन और रोड टू VR, UploadVR और नॉर्मन चैन जैसे पत्रकारों के भी नाम शामिल हैं। इसके अलावा इस इवेंट में कंपनी अपकमिंग iPhone के लिए नया ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 17 पेश करने जा रही है। जिसे कंपनी कई बदलाव और नए फीचर्स के साथ ला सकती है।
साथ ही

Macbook Air को भी पेश किया जा सकता है। हालांकि ऐसा पहली बार होगा जब कंपनी अपने एनुअल इवेंट में 15 इंच की स्क्रीन वाली नई Macbook Air Series को लॉन्च करेगी। सामने आई जानकारी की माने तो इस Macbook Air में M2 चिपसेट और नई डिस्प्ले को शामिल किया जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Apple's biggest event is starting from today. In Apple WWDC 2023, the company can launch iPadOS 17, macOS 14, watchOS 10 and tvOS 17. With iOS 17, the company can make many small and big changes. iPadOS 17, macOS 14, watchOS 10 and tvOS 17 can also be introduced with iOS 17.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X