Apple WWDC 2023: MacBook Air, iOS17 से लेकर Vision Pro तक, इन प्रोडक्ट्स की हुई धांसू एंट्री, यहां देखें लिस्ट

Apple WWDC 2023: एप्पल ने अपने सबसे बड़े इवेंट वर्ल्डवाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस (WWDC) में हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर को एक साथ पेश किया है। जिसमें कंपनी के ऑग्मेंटेड रियलिटी हेडसेट Apple Vision Pro और 15 इंच के मैकबुक एयर ने सभी का ध्यान आकर्षित किया है। इसके साथ ही एप्पल ने अब तक की अपनी सबसे पावरफुल कस्टम PC चिप से भी पर्दा उठाते हुए M2 Ultra और तीन नए Macs को एक साथ लाया है। इतना ही नहीं और भी बहुत कुछ हैं जो कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए इस इवेंट में पेश किया है। तो आइए आपको आगे बताते हैं कि, कंपनी अपने मेगा इवेंट में एप्पल लवर्स के लिए कौन-कौन से नए प्रोडक्ट्स और फीचर्स से पर्दा उठाया है।
इन नए अपडेट और प्रोडक्ट्स की मेगा इवेंट में हुई एंट्री
15-inch MacBook Air: सबसे पहले बात करते हैं, 15-inch MacBook Air की जिसे कंपनी ने M2 चिपसेट के साथ लॉन्च किया है। दावा किया जा रहा है कि, यह दुनियां का सबसे पतला मैकबुक एयर है। इसमें यूजर्स को24GB तक रैम और 2TB स्टोरेज मिल रहा है। 15 इंच के लिक्विड रेटिना डिस्प्ले वाले इस नए मैकबुक एयर की भारत में शुरूआती कीमत लगभग 1,24,900 रुपये है।
Mac Studio और Mac Pro: इसके बाद बात करते हैं, मैक स्टूडियो और मैक प्रो की जिसे कंपनी ने M2 मैक्स और M2 अल्ट्रा चिपसेट के साथ पेश किया है। जो सबसे बड़ा अपग्रेड है। हालांकि कंपनी ने इनके डिजाइन को पहले जैसा ही रखा है। मैक स्टूडियो की भारत में कीमत 2,09,900 रुपये और मैक प्रो की कीमत 7,29,900 रुपये तय की गई है।

iOS 17: अब बात करेंगे iOS 17 की जिसमें यूजर्स को फेसटाइम और मैसेंजिंग के लिए नया एक्सपीरियंस मिलने वाला है। साथ ही आईफोन ऐप को एक बड़ा अपग्रेड भी मिला है। यूजर्स अब प्रोफाइल पिक्चर्स, कलर्ड और कस्टमाइजेबल एलिमेंट्स के साथ नया कॉन्टेक्ट पोस्टर फीचर भी यूज कर सकते हैं। आपको बता दें, एप्पल पिछले साल तस्वीरों से सब्जेक्ट चुनने वाला फीचर लाया था। लेकिन अब नए अपडेट की मदद से यूजर्स iMessages पर तस्वीरों के जरिए स्टिकर भी बना सकते हैं।
macOS Sonoma: macOS Sonoma फीचर की मदद से डेस्कटॉप पर इंटरएक्टिव विजेट कर सकेंगे। साथ ही किसी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एप्प में ओवरले जैसे अन्य होस्ट, सफारी वेब ब्राउजर में प्राइवेसी कंट्रोल, न्यू स्क्रीन सेवर भी मिलेंगे। Apple के नए डेस्कटॉप ऑपरेटिंग सिस्टम macOS 14 का नाम कैलिफोर्निया के एक शहर सोनोमा के नाम पर रखा गया है।

WatchOS 10: एप्पल के सबसे बड़े इवेंट में WatchOS 10 को लॉन्च किया गया है। ये दमदार फीचर्स और फिटनेस सुविधाओं से लैस है। यूजर्स के अनुभव को पहले से बेहतर बनाने के लिए इसे कंपनी ने कई बदलाव के साथ पेश किया है। कंपनी ने इसमें रिलीज डेट हेल्थ, फिटनेस और पर्सनलाइजेशन फीचर के साथ लाया है।
M2 Ultra chip: Apple के कीनोट की मानें को तो ये नई चिप 20 प्रतिशत ज्यादा पावरफुल है। इतना ही नहीं GPU के मामले में 30 प्रतिशत तक फास्ट भी है। इसके न्यूरल इंजन में 40 प्रतिशत फास्ट वर्क करती है। साथ ही 50 प्रतिशत से ज्यादा मेमोरी को सपोर्ट करने में सक्षम भी है।
Apple Vision Pro: सबसे आखिर में बात करते हैं, Apple Vision Pro की जो एक M2 चिपसेट से संचालित होगा। इसमें AR और VR प्रोसेसिंग के लिए एक कस्टम R1 चिप है। इसमें कंपनी ने कंट्रोलर नहीं दिया है, बल्कि ये नेविगेशन और हाथ के जेस्टर से काम करेगा। यानि कि, ये आपके हाथ के इशारों पर भी चलेगा। इसमें आपको टोटल 12 कैमरे मिल रहे हैं। और आंखों पर दो 4K डिस्प्ले लगे हैं।


Click it and Unblock the Notifications








