Home
News

Apple ने अपने सबसे बड़े इवेंट WWDC 2024 की डेट का किया ऐलान, जानें क्या कुछ होगा खास

Apple WWDC 2024: Apple ने अपने एनुअल इवेंट वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC 2024) की डेट का ऐलान कर दिया है। हर साल की तरह इस बार भी एप्पल का यह इवेंट जून में ही आयोजित होगा। अपने सबसे बड़े इवेंट में कंपनी iOS 18 के साथ कई प्रोडक्ट्स पर से पर्दा उठा सकती है।

Apple ने तारीख का खुलासा करते हुए बताया कि, यह इवेंट10 से शुरू होगा और 14 जून 2024 तक चलेगा इस इवेंट का आयोजन एप्पल पार्क में किया जाएगा। तो चलिए आपको आगे इसमें क्या कुछ खास होने जा रहा है, डिटेल्स बताते हैं।

Apple ने अपने सबसे बड़े इवेंट WWDC 2024 की डेट का किया ऐलान

एप्पल के इस आगामी इवेंट के अब तक कई अपडेट्स सामने आए हैं। इस बार iOS 18, iPadOS 18, watchOS के लिए अपडेट और लेटेस्ट macOS वर्जन को कंपनी इस इवेंट में पेश कर सकती है। गौरतलब है कि, Apple जेनरेटिव AI पर काम कर रहा है।

आपको बता दें, CEO टिम कुक ने कई बार जेनेरिक एआई के लिए एप्पल के प्लान के बारे में भी बात किया है। दरअसल कंपनी कई जेनरेटिव एआई रोल्स के लिए नियुक्तियां शुरू कर दी है। इसके साथ ही सभी क्षेत्रों में अपनी वृद्धि में तेजी लाने के लिए हाल ही में कंपनी ने एक स्टार्टअप, डार्विनएआई को भी अपनाया है।

इन सभी को देखते हुए, उम्मीद की जा रही है कि, कंपनी इस इवेंट में जेनरेटिव AI को लेकर खास जानकारी दे सकती है। फिलहाल कंपनी की ओर से इसे लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

एप्पल अपने मेगा इवेंट में WWDC24 लेटेस्ट iOS, watchOS, tvOS, VisionOS, iPadOS और macOS को पेश कर सकती है। इसके अलावा डेवलपर्स को उनके ऐप्स और गेम को बेहतरीन करने के लिए Apple नए टूल, फ्रेमवर्क और फैसलिटीज को भी पेश कर सकता है।

एक रिपोर्ट की मानें तो Apple अपने GenAI फीचर्स को बढ़ा रहा है, जिसे एप्पल के नेक्स्ट जेनरेशन iPhone 16 मॉडल में लाया जाएगा। इसके साथ ही iOS 18 के लिए कई अपडेट भी देखने को मिल सकता है।

वहीं एक अन्य रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि, Apple इस साल iPhone SE 4 को पेश कर सकता है। हालांकि, कंपनी ने आधिकारिक तौर पर अभी तक कोई खुलासा नहीं किया है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Apple has announced the date of WWDC 2024. This event of Apple will be organized in the month of June this year. Many new operating systems including iOS 18 can also be announced.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X