खुशखबरी! iPhone वालों को जल्द मिलेगा iOS 19 अपडेट, Apple WWDC 2025 डेट कन्फर्म
Apple यूजर्स iOS 19 अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस अपडेट को कई अपग्रेड और कमाल के फीचर्स के साथ रोलआउट किया जाएगा। कंपनी ने WWDC 2025 की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है, जिसमें इस अपडेट के रोलआउट किए जाने की उम्मीद है।
यह अपडेट iPhone यूजर्स के लिए कई मायनों में खास होगा, क्योंकि इसमें डिजाइन से लेकर Siri और हेल्थ फीचर्स तक सबकुछ पहले से बेहतर और स्मार्ट होने वाला है।

नया इंटरफेस और Floating Tab Bar
iOS 19 का डिजाइन एपल के visionOS से इंस्पायर्ड होगा, जिसमें ज्यादा ग्लास जैसा ट्रांसलूसेंट लुक मिलेगा। मेन्यू, बटन और ऐप इंटरफेस अब लेयर्ड और ज्यादा विजुअली रिच होंगे।
- राउंडेड ऐप आइकॉन्स
- नेटिव ऐप्स में नया फ्लोटिंग टैब बार
- iOS 7 के बाद का सबसे बड़ा UI रीडिजाइन माना जा रहा है
iOS 19 के लिए सपोर्टेड iPhone मॉडल्स
iOS 19 उन सभी iPhones को सपोर्ट करेगा जो iPhone 11 से नए हैं।
iPhone 11 Series- iPhone 11, 11 Pro, 11 Pro Max
iPhone 12 Series - iPhone 12, 12 mini, 12 Pro, 12 Pro Max
iPhone 13 Series - iPhone 13, 13 mini, 13 Pro, 13 Pro Max
iPhone 14 Series - iPhone 14, 14 Plus, 14 Pro, 14 Pro Max
iPhone 15 Series - iPhone 15, 15 Plus, 15 Pro, 15 Pro Max
iPhone 16 Series - iPhone 16, 16 Plus, 16 Pro, 16 Pro Max, 16e
iPhone SE - 2nd और 3rd Gen
RCS Messaging को मिलेगा एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन

iOS 19 में एपल पहली बार RCS Messaging को end-to-end encryption के साथ पेश करेगा। इसका मतलब है कि Android और iPhone यूजर्स के बीच सेफ और रिच मैसेजिंग संभव होगी।
मिलेगा Universal Profile 3.0 का सपोर्ट
- बेहतर मीडिया शेयरिंग, टाइपिंग इंडिकेटर और रीड रिसीट्स जैसे फीचर्स
- AirPods के लिए रीयल-टाइम स्पीच ट्रांसलेशन
- कुछ AirPods मॉडल्स में iOS 19 के साथ मिलेगा नया Live Translation फीचर।
- कोई स्पैनिश में बोलेगा तो AirPods में अंग्रेजी अनुवाद सुनाई देगा
- आपकी इंग्लिश में कही बात iPhone से स्पैनिश में अनुवाद होकर सामने वाले को सुनाई देगी
Health App होगा AI-पावर्ड और ज्यादा स्मार्ट
- iOS 19.4 में Health ऐप को मिलेगा बड़ा अपग्रेड।
- AI Health Coach देगा परसनलाइज़्ड हेल्थ टिप्स
- Watch से मिले डेटा के आधार पर वीडियो गाइड्स मिलेंगी
- Food Tracking की सुविधा भी होगी पहले से ज्यादा एडवांस
लॉन्च टाइमलाइन
घोषणा: 9 जून 2025 (WWDC 2025)
बीटा वर्जन: जुलाई से
फाइनल रिलीज: सितंबर 2025 (iPhone 17 सीरीज के साथ)
iOS 19 सिर्फ एक अपडेट नहीं, बल्कि Apple का भविष्य की ओर एक बड़ा कदम है, जहां डिजाइन, AI और प्राइवेसी सभी एक नई ऊंचाई पर पहुंचेंगे।


Click it and Unblock the Notifications








