AppleCare One: एपल यूजर्स की मौज, एक सब्सक्रिप्शन में तीन डिवाइस तक की सेफ्टी
Apple ने बुधवार को एक नया सब्सक्रिप्शन प्लान AppleCare One लॉन्च किया है, जो एक साथ तीन एपल डिवाइस तक की सुरक्षा देता है। यह नया प्लान उन यूजर्स के लिए खास है जो iPhone, iPad, Mac या अन्य Apple डिवाइसेज का उपयोग करते हैं।
लेकिन हर डिवाइस के लिए अलग-अलग AppleCare+ लेने से बचना चाहते हैं। इस प्लान में आपको क्या-क्या फायदे मिलने वाले हैं। सब यहां बताएंगे विस्तार से...

क्या है AppleCare One?
AppleCare One एक सिंगल सब्सक्रिप्शन प्लान है जिसमें आप तीन डिवाइसेज तक जोड़ सकते हैं। इसके अलावा, कुछ अतिरिक्त शुल्क देकर आप और डिवाइस भी जोड़ सकते हैं।
मिलेंगे ये खास फायदे
- अनलिमिटेड रिपेयर: गिरने या पानी गिरने जैसी घटनाओं पर अनलिमिटेड रिपेयर की सुविधा
- 24x7 प्रायोरिटी सपोर्ट Apple एक्सपर्ट्स से
- Apple-सर्टिफाइड सर्विस और बैटरी कवरेज
- पुराने डिवाइसेज भी कवर होंगे: चार साल तक पुराने डिवाइस भी प्लान में जोड़े जा सकते हैं (डिवाइस की हालत के अनुसार)
- AirPods जैसे हेडफोन भी शामिल: एक साल तक पुराने हेडफोन भी इस प्लान में कवर हो सकते हैं।
- iPhone के साथ अब iPad और Apple Watch में भी Theft & Loss प्रोटेक्शन
सिंपल मैनेजमेंट: जब आप एपल से डिवाइस ट्रेड-इन करेंगे, पुराना डिवाइस ऑटोमैटिकली हट जाएगा और नया डिवाइस प्लान में जुड़ जाएगा
कीमत और सब्सक्रिप्शन
AppleCare One की कीमत अमेरिका में $19.99 प्रति माह (लगभग 1,700 रुपये) तय की गई है। अगर आप तीन से ज्यादा डिवाइस जोड़ना चाहते हैं तो हर अतिरिक्त डिवाइस के लिए $5.99 (लगभग 500 रुपये) प्रति माह देने होंगे।एपल का दावा है कि इस प्लान के जरिए यूजर $11 (लगभग 900 रुपये) तक की बचत कर सकते हैं।
ध्यान देने वाली बात
सिर्फ वही डिवाइस एपलकेयर वन में शामिल हो सकते हैं जो यूज़र के Apple अकाउंट से जुड़े हों। यह प्लान उन यूजर्स के लिए बेहद फायदेमंद है जो Apple इकोसिस्टम का पूरा उपयोग करते हैं और एक सिंपल, ऑल-इन-वन प्रोटेक्शन चाहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








