एप्पल बना रहा 'यूनिवर्सल टचस्क्रीन रिमोट'

सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कम्पनी एप्पल अपने प्रोडेक्ट को लेकर हमेशा चर्चा में रहती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एप्पल जल्द एक ऐसा 'यूनिवर्सल टचस्क्रीन रिमोट' बनाने पर काम कर रही है जिसके माध्यम से कई इलेक्ट्रानिक उपकरणों को एक साथ संचालित किया जा सकता है।
ऐसा होने पर टीवी, वीडियो टेप प्लेयर, डीवीडी प्लेयर और कम्प्यूटर को चलाने के लिए अलग-अलग रिमोट की जरूरत नहीं होगी। इस रिमोट के द्वारा यूजर को अलग अलग डिवाइसेस के रिमोट प्रयोग करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में 'अपरेटस एंड मेथड टू फैसिलिटेट यूनिवर्सल रिमोट कंट्रोल' नाम के इस पेटेंट के लिए आवेदन भी किया है। आवेदन में कहा गया, कम्पनी के यूनिवर्सल टचस्क्रीन रिमोट का निर्माण किया है जो कई रिमोट कंट्रोल का कार्य कर सकता है और सभी तरह के उपकरण को संचालित कर सकता है। कम्पनी के आवेदन में कहा है कि इस अविष्कार का उद्देश्य कई रिमोट कंट्रोल रखने की झंझट से छुटाकारा दिलाना है।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications