मोबाइल पर देखिए लाइव लोकसभा इलेक्शन रिजल्ट
भारतीय लोकसभा 2014 के चुनाव परिणाम आने शुरु हो गए है, भारत के अलावा पूरी दुनिया की नजर इन चुनावी नतीजों पर है सभी जानने के इच्छुक है कि अगला प्रधानमंत्री कौन बनेगा।
वैसे एक्जिट पोल के नतीजों को देखकर तो बीजेपी का पलड़ा भारी दिखाई पड़ता है। आपमें से कई लोग काम के चलते इन परिणामों को शायद न देख पा रहे हों। लेकिन अगर आपके पास स्मार्टफोन है तो गूगल प्ले से फ्री एप्लीकेशन इंस्टॉल करके लाइव लोकसभा चुनाव रिजल्ट देख सकते हैं। आईए नजर डालते हैं स्मार्टफोन की कुछ ऐसी एप्लीकेशनों पर,
nexGTv HD
ये मोबाइल टीवी एप्लीकेशन है जिसमें आप कई भारतीय न्यूज चैनल लाइव देख सकते हैं। हालाकि इसमें लाइव टीवी देखने के 25 रुपए में 1 हफ्ते का सबस्क्रिप्शन आपको लेना पड़ेगा। नेक्सजीटीवी एचडी में आईबीएन 7, टाइम्स नाओ, हेडलाइन टुडे, एनडीटीवी प्रॉफिट के अलावा डीडीन्यूज देख सकते हैं। एंड्रायड के साथ इस एप्लीकेशन को आईओएस और विंडो ओएस में भी इंस्टॉल किया जा सकता है।
एप्लीकेशन डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
India Elections 2014
माइक्रोसॉफ्ट द्वारा बनाई गई ये आईबीएन लाइव की ये एप्लीकेशन इलेक्शन कमीशन से सीधे डेटा आपतक पहुंचाती है। इसके अलावा इसमें आप अपनी पसंद का कैंडीडेट सर्च कर सकते हैं और चुनावी ग्राफ भी देख सकते हैं।
Times Now
इंडियन इलेक्शन का हेडक्वार्टर कहने वाले टाइम्स नाओ की ऐप गूगल प्ले पर उपलब्ध है जिसे आप अपने आईफोन, एंड्रायड फोन के साथ विंडो फोन में डाउनलोड कर सकते हैं।
Airtel Pocket TV
एयरटेल ने पॉकेट टीवी ऐप के लिए एक खास ऑफर निकाला है जिसमें आप इंग्लिश, हिन्दी के अलावा कई दूसरी क्षेत्रीय भाषाओं में ताजा चुनावी नतीजों पर नजर रख सकते हैं। इसके लिए आपको अपने एयरटेल मोबाइल से (ADD TV) लिखकर 54325 में एसएमएस करना होगा। एयरटेल पॉकेट टीवी एंड्रायड और आईओए में इंस्टॉल कर सकते हैं।
एप्लीकेशन डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
गूगल ने भी भारतीय लोकसभा चुनावों को लेकर एक पोर्टल बनाया है जिसे आप अपने मोबाइल में ओपेन करके लाइट रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा यू ट्यूब पर भी कई चैनलों की लाइव स्ट्रीमिंग देखी जा सकती है।


Click it and Unblock the Notifications







