फ्री एंड्रायड एप्लीकेशनों से अपने दोस्तों को बनाइए अप्रेल फूल
आज पहली अप्रेल है जरा बच कर रहिएगा कहीं आपको कोई बेवकूफ न बना दें। आज के दिन लोग एक दूसरे को मूर्ख बनाने का मौका नहीं छोड़ते बाहरी देशों में आज के दिन को फूड डे के रूप में मनाया जाता है। वैसे अगर आप चाहें तो आज के दिन थोड़ी मस्ती अपने दोस्तों के साथ उन्हें बेवकूफ बना कर सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना बस अपने स्मार्टफोन में कुछ ऐप्लीकेशन इंस्टॉल करनी होगी वो भी फ्री।
पढ़ें: अमेरिकी फोटोग्राफर ने 100 साल पहले खींची थी ये जबरदस्त तस्वीरें
दरअसल इन ऐप्लीकेशनों की मदद से आप अपने दोस्तों को थोड़ी देर के लिए बेवकूफ बना सकते हैं जैसे स्क्रीन क्रैक नाम की एप्लीकेशन को इंस्टॉल करके आपके फोन की स्क्रीन ऐसे दिखेगी जैसे वो टूट गई हो ऐसी की घोस्ट कैमरा एप्लीकेशन की मदद से आप अपने दोस्त की कोई भी तस्वीरें खींचिए उस तस्वीरें में आपको भूत दिखेगा। ऐसी की कई मजेदार एप्लीकेशनें हैं जिन्हें आप गूगल प्ले से अपने फोन में फ्री इंस्टॉल कर सकते हैं। आईए देखते हैं उन्हीं में से कुछ चुनिंदा मजेदार एप्लीकेशनें।
Crack Your Screen
अपने फोन में क्रैक योर स्क्रीन ऐप डाउनलोड करके आप अपनी स्क्रीन में ऐसा वॉलपेपर लगा सकते हैं जो बिल्कुल टूटी हुई स्क्रीन की तरह दिखेगा यानी अपने दोस्त को कुछ पलों के लिए ये अहसास करा सकते हैं कि उसने आपको फोन तोड़ दिया है।
एप्लीकेशन को डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
Smell The Phone
स्मेल योर फोन ऐप की मदद से आप किसी भी महक को डिटेक्ट कर सकते हैं, जरा सोंचिए अगर ये आपके दोस्त के शरीर की महक को डिटेक्ट कर लें तो।
एप्लीकेशन को डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
Naked Scanner Free Prank
नेकेड स्कैनर एप्लीकेशन जरा संभाल कर अपने फोन में प्रयोग करिएगा हो सकता है इससे आपका दोस्त नाराज हो जाए, ऐप्लीकेशन की मदद से आप अपने दोस्त को ये बोलकर बेवकूफ बना सकते हैं ये ऐप्लीकेशन किसी के भी कपड़े उतार सकती है।
एप्लीकेशन को डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
Fart sound board
खाने के बाद आवाजें निकालना किसे पसंद हैं, आप समझ की गए होंगे यहां पर कौन सी आवाजों की बात की जा रही है, फार्ट साउंड बोर्ड में ऐसी कई आवाजें दी गई हैं जो आप अपने दोस्त के पीछे फोन को छुपा कर निकाल सकते हैं।
एप्लीकेशन को डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
Animal translator
एनिमल ट्रांसलेटर ऐप्लीकेशन में फेक जानवरों की आवाजों को हमारी भाषा में बदलती है। लेकिन ये आप जानते हैं कोई दूसरा नहीं।
एप्लीकेशन को डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
Make Me Bald
जरा सोंचिए अगर आपसे बिना पूंछे कोई आपके सर के बाल काट दें तो, मेक मी बाल्ड ऐप कुछ ऐसी ही करती है ये किसी भी तस्वीर से उसके सर के बाल हटा सकती है।
एप्लीकेशन को डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
X-Ray
एक्सरे एंड्रायड ऐप की मदद से आप किसी के भी हाथ पैरों का एक्सरे निकाल सकते हैं हालाकि ये एक फेक एप्लीकेशन है लेकिन दोस्तों के साथ मस्ती करने में क्या जाता है।
एप्लीकेशन डउनलोड करने के लिए क्लिक करें
Lie Detector
अगर आपका कोई दोस्त हमेशा झूंठ बोलता रहता है तो अपने फोन में लाइ डिटेक्टर एप्लीकेशन इंस्टॉल करके उसे कुछ देर के लिए ये बोलकर डरा सकते हैं कि अब आपका फोन झूठी बातों को डिटेक्ट कर सकता है।
एप्लीकेशन इंस्टॉल करने के लिए क्लिक करें
PlaceFace
प्लेसफेस एप्लीकेशन की मदद से आप अपने दोस्तों की तस्वीरों को किसी भी जानवर या फिर मूवी सेलिब्रेटी के फेस में अटैच कर सकते हैं, एप्लीकेशन में 300 अलग-अलग तरह के टेंमपलेट दिए गए हैं।
एप्लीकेशन को इंस्टॉल करने के लिए क्लिक करें
Scare your friend
स्केयर योर फ्रंड एप्लीकेशन की मदद से आप अपने दोस्तों को डरा सकते हैं इसमें कई डारावने चेहरे और आवाजें दी गई हैं।
एप्लीकेशन को इंस्टॉल करने के लिए क्लिक करें


Click it and Unblock the Notifications