फनीश मूर्ति की मुश्किलें बढ़ी, यौन शोषण के बाद आर्सिली को एक बच्ची हुई थी
आईगेट के सीईओ फनीश मूर्ति के मामले में एक नया खुलासा हुआ है। आईगेट से बर्खास्त किए गए सीईओ फनीश मूर्ति के यौन शोषण के बाद आर्सिली के एक बच्ची भी हुई थी। ये खुलासा उस समय हुआ जब अर्सिली के दोस्तों ने बताया कि 14 मई उन्होंने अर्सिली और उसके बच्चें के बारे में ढेर सारे स्टेट्स पढ़े थे।
आर्सिली के वकीलों के अनुसार फणीश जब भी बैंगलूरु आता था तो वो एक विला में अर्सिली के साथ रहता था, जबकि फणीस ने अपना बचाव करते हुए एक प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान आरोप लगाया था कि अर्सिली उनसे कुछ पैसे कमाना चाहती है जिसकी वजह से वो ये सब कर रही है।
वहीं अर्सिली राइज की तरफ से कानूनी लड़ाई लड़ने वाली कैलिफोर्निया की फर्म का कहना है फणीश को जब इस बात का पता चला कि अर्सिली को गर्भ ठहर चुकाहै तो उसने अर्सिली राइज को गर्भपात करने के लिए दवाब डाला जब राइज ने इससे इंकार कर दिया तो उन्होंने कंपनी छोड़ने को कहा ताकि कहीं उनकी सीईओ की कुर्सी पर कोई आंच न आ जाए। फर्म का कहना है वे इस बात को लेकर आईगेट को भी कोर्ट में घसीट सकती है। आईगेट के सीईओ फणीश मूर्ति के बारे में 6 बातें
Sunil Wadhwani and Ashok Trivedi
आईगेट के को फाउंडर सुनील वाधवानी और अशोक त्रिवेदी उस समय इंफोसिस में ही थे जब मूर्ति को इंफोसिस से सेक्सुअल हैरैशमेंट के लिए निकाला गया गया। आईगेट को पहले मासटेक के नाम से जाना जाता था।
Araceli Roiz
आईगेट के कैलिफोर्निया में बने फ्रीमॉट ऑफिस में आर्सिली पिछले 3 सालों से काम कर रहीं थी, इस बात का खुलासा उनकी लिक्डइन प्रोफाइल से हुआ।
Araceli Roiz
आईगेट के कैलिफोर्निया में बने फ्रीमॉट ऑफिस में आर्सिली पिछले 3 सालों से काम कर रहीं थी, इस बात का खुलासा उनकी लिक्डइन प्रोफाइल से हुआ।
Reka Maximovitch
रेका ने 2002 में फनीश मूर्ति के खिलाफ सेक्सुअल हैरेशमेंट का केस किया था तब फनीश इंफोसिस में काम करते थे, इफोसिस ने इस मामले को 3 मिलियन डॉलर में निपटाया था।
Jennifer Griffith
इसके अलावा इंफोसिस के यूएस ऑफिस में काम करने वाली जेनिफर ग्रिफ्त ने भी आईगेट सीईओ के खिलाफ केस किया था।


Click it and Unblock the Notifications







