Home
News

WhatsApp को चुनौती देने आया 'Arattai' चैटिंग ऐप, जानें कैसे अलग है?

देश में स्वदेशी उत्पादों और प्लेटफॉर्म को बढ़ावा देने की मुहिम के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने हाल ही में 'Made in India' चैटिंग ऐप Arattai को समर्थन दिया है। इसे चेन्नई स्थित टेक कंपनी Zoho Corporation ने विकसित किया है।

धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि Arattai इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप, Zoho द्वारा विकसित एक सेफ, आसान और मुफ्त भारतीय ऐप है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 'स्वदेशी अपनाओ' आह्वान से प्रेरित होकर, मैं सभी से अपील करता हूँ कि वे भारत निर्मित ऐप्स का उपयोग करें और दोस्तों व परिवार से जुड़े रहें।

WhatsApp को चुनौती देने आया देसी 'Arattai' चैटिंग ऐप

क्या है Arattai?

Arattai शब्द का मतलब तमिल में कैजुअल चैट यानी सामान्य बातचीत होता है। यह ऐप वॉट्सऐप की तरह ही चैटिंग और कॉलिंग प्लेटफॉर्म है, जो पर्सनल और बिजनेस दोनों तरह के उपयोग के लिए बनाया गया है।

इससे यूजर्स टेक्स्ट मैसेज, फोटो, वीडियो और डॉक्यूमेंट, वॉइस और वीडियो कॉल, स्टोरी और चैनल जैसी सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं।

Arattai के प्रमुख फीचर्स

  • वन-ऑन-वन और ग्रुप चैट
  • वॉइस व वीडियो कॉल (एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के साथ)
  • मीडिया और फाइल शेयरिंग
  • स्टोरी और ब्रॉडकास्ट चैनल
  • बिजनेस के लिए ऑडियंस एंगेजमेंट टूल्स

वॉट्सऐप से कैसे अलग है?

हालांकि Arattai कॉलिंग के लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन उपलब्ध कराता है, लेकिन इसकी मैसेजिंग अभी पूरी तरह एन्क्रिप्टेड नहीं है। यही इसकी सबसे बड़ी कमी मानी जा रही है। इसके उलट, वॉट्सऐप कॉल और मैसेज दोनों को डिफॉल्ट रूप से एन्क्रिप्ट करता है।

क्यों है चर्चा में?

Arattai को सुर्खियां तब मिलीं जब केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इसे प्रमोट किया। इसके अलावा, केंद्रीय आईटी एवं रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि कैबिनेट प्रेजेंटेशन Microsoft PowerPoint की बजाय Zoho Show पर तैयार किया गया था।

वॉट्सऐप को मिलेगी टक्कर?

जब से ये ऐप चर्चा में आया है, तब से बातें शुरू हो गई हैं कि क्या ये देसी ऐप सालों पुराने चैटिंग प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप को टक्कर दे पाएगा। वॉट्सऐप के पास करोड़ों यूजर्स हैं। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि यह वॉट्सऐप से किस हद तक मुकाबला कर पाता है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X