फोन के साथ टॉयलेट में 10 मिनट से अधिक समय तक बैठने की आदत हो सकती है खतरनाक!, जाने एक्सपर्ट की राय
बाथरूम में फोन लेकर जाना आजकल लोगों की आम सी आदत बन गई है। हम में से कई लोग इस आदत के शिकार हैं। हो सकता है कि आप इस आर्टिकल को पढ़ते समय टॉयलेट में ही हो। 3 मिनट के लिए जाने वाला टॉयलेट ट्रिप, फोन का यूज करते-करते बड़ी ही आसानी से 15 मिनट के पोस्ट पढ़ने, स्क्रॉल करने में बदल सकता है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये आदत आपके लिए हानिकारक साबित हो सकती है। जी हां, कुछ एक्सपर्ट का इस विषय पर कहना है कि टॉयलेट पर लंबे समय तक बैठना हमारे लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इससे कई सारी हानिकारक बीमारियां होने की संभावनाएं हैं। चलिए जानते हैं कि इस विषय पर क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स।

टॉयलेट में लंबे समय तक बैठने से क्या होती है समस्या ?
डलास में यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्साक साउथवेस्टर्न मेडिकल सेंटर के कोलोरेक्टल सर्जन डॉ. लाई जू ने कहा कि ज्यादा समय तक टॉयलेट पर समय बिताने पर बवासीर और कमजोर पेल्विक मांसपेशियों से जुड़ी बीमारियों के होने की संभावना अधिक बढ़ जाती है।
इस विषय पर न्यूयॉर्क के लॉन्ग आइलैंड पर स्टोनी ब्रुक मेडिसिन में सहायक प्रोफेसर और इन्फ्लेमेटरी बाउल डिजीज सेंटर के निदेशक डॉ.फराह मोनजूर के मुताबिक, लोगों को 10 मिनट से अधिक समय टॉयलेट में नहीं बिताना चाहिए।
मोनजूर का कहना है कि टॉयलेट सीट का ओवल शेप शरीर के निचले हिस्से को दबाता है और हमारे ब्लड सर्कुलेशन को प्रभावित करता है। इस वजह से हमारे निचले शरीर में ब्लड फ्लो बढ़ जाता है। जिसकी वजह से नसें और रक्तवाहिनियां (वैसल्स) फूल जाते हैं, जो कि बवासीर जैसी बीमारी को जन्म दे सकते हैं। इसलिए ये बेहद ही आवश्यक हो जाता है कि हम कम से कम टॉयलेट में अपना समय बिताएं।
कई बार फोन का इस्तेमाल करते-करते हम उसमें आने वाली पोस्ट में इतना व्यस्त हो जाते हैं कि हमारा समय पर ध्यान भी नहीं रहता है और दूसरी तरफ हम अपनी मांसपेशियों पर भी अधिक दबाव डालने लगते हैं, जिसकी वजह से हमारे निचले हिस्से की मांसपेशियों के कमजोर होने की संभावनाएं बढ़ जाती है। ऐसे में आप बिना फोन के बाथरूम में जाएंगे, तो आपके लिए ज्यादा बेहतर रहेगा।
फोन जैसी किसी भी चीज को ना ले जाएं बाथरूम
डॉ. लांस उराडोमो, जो कि सिटी ऑफ होप ऑरेंज काउंटी में इंटरवेंशनल गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट हैं। उन्होंने सलाह दी है कि आप फोन, मैग्जीन या किताबें जैसी चीजें बाथरूम से दूर रखें। साथ ही आप सुनिश्चत करें कि आपको बाथरूम में 10 मिनट से कम समय बिताना है। यदि आपको 10 मिनट के प्रयास के बाद भी राहत नहीं मिलती है, तो थोड़ा टहलें। लेकिन कम से कम 10 मिनट की बात को अपने दिमाग में फिट कर लें।
ऐसे में अगर आप भी फोन का यूज करते-करते 10 मिनट से अधिक समय टॉयलेट में बिता रहे हैं, तो आपको इन एक्सपर्ट की राय पर विचार जरूर करना चाहिए। अगर आप इस बात को नजरंदाज करेंगे, तो हो सकता है कि आप भी इन बीमारियों के चंगुल में फंस जाएं।


Click it and Unblock the Notifications








