Home
News

भारत के T20 चैंपियन बनते ही Disney+Hotstar पर टूटे सारे रिकॉर्ड, भारतीय फैंस की दीवानगी ने दी नई ऊंचाई

भारत ने 29 जून को साउथ अफ्रीक को हराकर T20 World Cup फाइनल अपने नाम किया है। मैच आखिरी गेंद तक चला और भारत ने रोमाचंक अंदाज में जीत हासिल की। वहीं यह बड़ा मैच Disney+Hotstar पर लाइव प्रसारित किया गया था।

Disney+Hotstar पर रिकॉर्ड तोड़ 5.3 करोड़ लोगों ने एक साथ मैच देखा है, जो कि इसके लिए एक बड़ा अचीवमेंट साबित हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक, Disney+Hotstar India के चीफ सजिथ शिवानंदन का कहना है कि टीम इंडिया ने अपने शानदार खेल और मेहनत की वजह से करोड़ों लोगों को यह खुशी और गर्व का पल दिया है, जिसे हम सब लोग एक जश्न की तरह मना रहे हैं।

भारत के T20 चैंपियन बनते ही Disney+Hotstar पर टूटे सारे रिकॉर्ड

फैंस की दीवानगी ने Disney+Hotstar को बनाया टॉप

Disney+Hotstar पर India vs South Africa का मैच देखने के लिए लगभग 5.3 करोड़ लोग एक साथ जुड़ें, जो कि पूरे टूर्नामेंट में सबसे अधिक संख्या थी। हॉटस्टार का कहना है कि भारतीय क्रिकेट फैंस की दीवानगी की वजह से ही हम लाइव स्पोर्ट्स स्ट्रीमिंग में नई ऊंचाइयों को छूने में कामयाब रहें हैं।

17 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप की चैपिंयन बनने की वापसी और 2013 के बाद पहली बड़ी ICC ट्रॉफी देकर टीम इंडिया ने पूरे भारत को यह खुशी का पल दिया है, जिसका असर Disney+Hotstar पर नजर आया है।

Disney+Hotstar ने भारत की जीत पर लिखा कैप्शन

Disney+Hotstar ने भारत की T20 World Cup जीतने की खुशी में एक बड़ा सा कैप्शन लिखा है, जिसमें कहा है कि रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने बेहद ही शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए South Africa को 177 रनों का टारगेट दिया था।

दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने भी भारत को कड़ी टक्कर दी,लेकिन भारत के बॉलर्स के आगे वे टिक ना सके और 7 रनों से चूक गए। विराट कोहली के 59 गेंदों में 76 रनों का शानदार प्रदर्शन भारत की जीत में अहम योगदान रहा है।

पूरे देश में भारतीय फैंस जश्न मना रहे थे,जो कि अभी भी बरकरार है। क्योंकि T20 World Cup जीत का 17 साल का इंतजार खत्म हुआ है। Disney+Hotstar ने इस जीत को 7 महीने पहले मिली हार से तुलना करते हुए यह एक लंबा पोस्ट शेयर किया।

 
Best Mobiles in India

English summary
As soon as India became the T20 champion, all records were broken on Disney+Hotstar, the craze of Indian fans reached new heights
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X