Home
News

अशोक वेमुरी आईगेट के सीईओ बने

अमेरिका की प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनी आईगेट ने गुरुवार को इंफोसिस के पूर्व निदेशक अशोक वेमुरी को अपना मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया। वह 16 सितंबर को पद ग्रहण करेंगे। वेमुरी ने 28 अगस्त को इंफोसिस से इस्तीफा दे दिया था।

वह इंफोसिस का अमेरिकी कारोबार देख रहे थे। उधर आईगेट ने करीब पांच महीने पहले 21 मई को लैंगिक दुराचार के आरोपी अपने पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी फनीश मूर्ति को पद से हटा दिया था। आईगेट ने कैलीफोर्निया के फ्रेमोंट स्थित मुख्यालय से एक बयान जारी कर कहा, वेमुरी 16 सितंबर को अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी का कार्यभार संभालेंगे और कंपनी के बोर्ड में निदेशक होंगे। इस पद पर अंतरिम रूप से काम कर रहे गेरहार्ड वाट्जिंगर सलाहकार होंगे।

अशोक वेमुरी आईगेट के सीईओ बने

उल्लेखनीय है कि आईगेट के पूर्व मुख्य कार्यकारी मुर्ती भी इंफोसिस के निदेशक थे और अमेरिका में वैश्विक बिक्री के प्रमुख थे। इंफोसिस में भी एक दशक पहले मुर्ती पर लैंगिक दुराचार का आरोप लगा था और इस कारण उसे इंफोसिस से इस्तीफा देना पड़ा था। आईगेट तीन दशक पुरानी कंपनी है। वह परामर्श, प्रौद्योगिकी और बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिग (बीपीओ) सेवा प्रदान करती है। इसके अलावा उत्पाद और इंजीनियरिंग समाधान सेवा भी प्रदान करती है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X