तिरंगे डोरमैट से भद्दी ऐशट्रे तक अमेजन का विवादों से रहा है पुराना नाता
oi
-Neha
अमेजन के इस प्रॉडक्ट के ट्रेंड करते ही लोगों ने साइट पर बुरे रिव्यू लिखते हुए इसे जल्दी से जल्दी साइट से इसे हटाने की चेतावनी दी थी।
By Neha
अमेरिकी ऑनलाइन रिटेल कंपनी अमेजन इन दिनों अपने एक प्रॉडक्ट को लेकर काफी सुर्खियों में है। खैर अमेजन के लिए ये कोई नई बात नहीं है, क्योंकि कंपनी पहले भी इस तरह के कई एक्सपेरिमेंट कर बुरी तरह क्रिटिसाइज हो चुकी है। इस बार अमेजन ने अपने पुराने कारनामों को पीछे छोड़ते हुए अपनी "क्रिएटिविटी" से काफी लोगों को खासतौर पर महिलाओं को नाराज कर दिया है।
अमेजन पर कल तक एक ऐशट्रे सेलिंग के लिए उपलब्ध थी। इस ऐशट्रे का डिजाइन किसी महिला के नग्न शरीर जैसी था। ऐशट्रे पर बनी महिला अपने पैर खोलकर बैठी थी, जिससे उसकी वेजाइना में लोग सिगरेट बुझा सकें। इस ऐशट्रे की बनावट काफी भद्दी नजर आ रही थी, जिसे देखकर किसी भी स्वस्थ दिमाग वाले इंसान को गुस्सा आ जाए। ऐसा हुआ भी, और अमेजन की ये ऐशट्रे सेल पर आते ही विवादों में आ गया। अमेजन ने इस एशट्रे को क्रिएटिव एशट्रे नाम दिया और इसकी कीमत करीब 5000 रुपए रखी थी।
चर्चा में आने के बाद लोगों ने इस प्रोडक्ट के बारे में बुरा रिव्यू लिखना शुरू किया और महिलाओं ने इसके विरोध में अमेजन ऐप को फोन से अनइंस्टॉल करना शुरू कर दिया। देखते-देखते सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर #BoycottAmazon के साथ अमेजन को ट्रॉल किया जाने लगा। हर तरफ अपनी बेइज्जती होती देख अमेजन ने एक माफीनाम पोस्ट कर सफाई दी और कहा कि उनकी साइट पर कई रिटेलर्स अपने प्रॉडक्ट को सेल के लिए डिस्प्ले करते हैं। अब उन्होंने उस क्रिएटिव ऐशट्रे को साइट से हटा लिया है।
बता दें कि ऐशट्रे मामला पहला नहीं है, जब अमेजन ऑवर क्रिएटिविटी ने लोगों को हर्ट किया हो। इसके पहले भी कई बार अमेजन साइट विवादों में रह चुकी है। अमेजन भारतीय तिरंगे झंडे को डोरमैट पर बनाकर बेचने की कोशिश कर चुकी है। उस वक्त विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की तीखी प्रतिक्रिया और कर्मचारियों को वीजा न देने की धमकी के बाद कंपनी ने ये प्रॉडक्ट हटा लिए थे। कंपनी अमेरिका में देवी-देवताओं के डोरमेट भी बेच चुकी है।
आपको बता दें कि रिटेल वेबसाइट अमेजन के अलावा और भी कई वेबसाइट अशोक चक्र, झंडे का प्रयोग प्रॉडक्ट पर करने की कोशिश कर चुकी हैं। Café Press नाम की एक वेबसाइट पर डॉग्स कोट सेलिंग के डिस्पले किया गया था। हालांकि इसे भी हर बार की तरह चेतावनी के बाद हटा लिया गया था, लेकिन इन सब में बढ़ा सवाल यही है कि क्या सिर्फ प्रॉडक्ट बेचने या कमर्शियल मुनाफे के लिए ये कंपनियां किसी भी हद तक जा सकती है।