₹18990 में ASUS का धमाकेदार लैपटॉप, कम दाम में मिलेगा महंगे का मजा!
ASUS ने भारत में अपने Chromebook लाइनअप का विस्तार करते हुए नया Chromebook CX14 लॉन्च किया है। यह डिवाइस खासतौर पर स्टूडेंट्स और एजुकेटर्स के लिए डिजाइन किया गया है, जो पोर्टेबिलिटी, ड्यूरेबिलिटी और डेली कंप्यूटिंग पावर को किफायती दाम पर पेश करता है।
Chromebook CX14 में Intel Celeron N4500 प्रोसेसर दिया गया है और यह ChromeOS पर चलता है, जो गूगल के प्रोडक्टिविटी टूल्स के लिए स्मूद एक्सेस प्रदान करता है।

ASUS Chromebook CX14: कीमत और अवेलेबिलिटी
ASUS Chromebook CX14 दो वेरिएंट्स में आता है। 4GB+ 64GB eMMC स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,990 रुपये तय की गई है। इसका 4GB+128GB eMMC स्टोरेज वेरिएंट 20,990 रुपये में आया है। दोनों मॉडल्स Flipkart पर उपलब्ध हैं।
डिजाइन और फीचर्स
- वजन: सिर्फ 1.39 किलोग्राम
- डिजाइन: सिंपल और वेयर-रेसिस्टेंट पेंट फिनिश
- ड्यूरबिलिटी: US मिलिट्री ग्रेड स्टैंडर्ड्स को फॉलो करता है।
- डिस्प्ले: 14-इंच Full HD स्क्रीन, 180-डिग्री तक रोटेटेबल हिंग
- ओएस: ChromeOS, 100GB गूगल ड्राइव क्लाउड स्टोरेज, बिल्ट-इन एंटीवायरस, Titan सिक्योरिटी चिप
कनेक्टिविटी और ऑडियो
- Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.4 सपोर्ट
- USB Type-C, USB Type-A, HDMI पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक
- Full HD वेबकैम, ड्यूल माइक और स्टीरियो स्पीकर्स
गेमिंग लैपटॉप्स भी हुए लॉन्च
ASUS ने इसके साथ ही भारत में तीन नए गेमिंग लैपटॉप्स भी लॉन्च किए हैं, जिनमें NVIDIA GeForce RTX 5050 GPU दिया गया है। इस सीरीज में शामिल हैं। इनकी शुरुआती कीमत ₹1,24,990 है। ये लैपटॉप हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, पावरफुल परफॉर्मेंस, और प्रोफेशनल-लेवल हार्डवेयर के साथ आते हैं।
- TUF Gaming F16
- ROG Strix G16 (दो वेरिएंट)
किन लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन
ASUS Chromebook CX14 उन स्टूडेंट्स, टीचर्स और लाइट वर्क यूजर्स के लिए बेस्ट है जो कम बजट में एक पोर्टेबल, भरोसेमंद और सिक्योर लैपटॉप चाहते हैं। ₹18,990 की शुरुआती कीमत वाला यह डिवाइस अफोर्डेबल सेगमेंट ही सबकुछ ऑफर कर रहा है। बैकअप, सिक्योरिटी और क्लाउड स्टोरेज की सुविधा इसे बच्चों और ऑनलाइन क्लासेज के लिए परफेक्ट बनाती है। पढ़ाई, ब्राउजिंग और बेसिक टास्क के लिए यह एक शानदार विकल्प है।


Click it and Unblock the Notifications








