Home
News

सभी Asus ZenFone स्मार्टफोन पर मिल रहा है 2200 रुपए कैशबैक

By Neha

भारतीय टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने पॉपुलर इलेक्ट्रॉनिकं कंपनी आसुस के साथ पार्टनरशिप की है। इस पार्टनरशिप के तहत आसुस के सभी लेटेस्ट स्मार्टफोन आसुस जेनफोन पर रिलायंस जियो 2200 रुपए कैशबैक दे रही है। बता दें कि जियो ने 'Jio Football Offer' पेश किया है।

इस ऑफर में आसुस जेनफोन स्मार्टफोन पर जियो सिम यूजर्स को इंस्टेंट 2200 रुपए कैशबैक मिलेगा। रिलायंस जियो का यह ऑफर 15 फरवरी से 31 मार्च 2018 के बीच आसुस जेनफोन नया स्‍मार्टफोन का इस्‍तेमाल करते हुए पहले रीचार्ज करने पर वैलिड रहेगा।

सभी Asus ZenFone स्मार्टफोन पर मिल रहा है 2200 रुपए कैशबैक

रिलायंस जियो 'Jio Football Offer' के लिए सैमसंग, शाओमी, नोकिया, हुवावे, इंटेक्‍स और ब्‍लैकबरी सहित 22 अन्‍य कंपनियों के स्‍मार्टफोन के साथ पार्टनरशिप कर चुका है। जियो के अलावा कुछ अन्‍य टेलीकॉम कंपनियों ने स्‍मार्टफोन की खरीदी पर 1500 से 2000 रुपए तक के कैशबैक दिए हैं लेकिन जियो उनसे आगे निकल उनकी चुनौती थोड़ा मुश्किल कर दी है।

Asus ZenFone AR : ये है स्मार्टफोन टेक्नोलॉजी का भविष्य

रिलायंस जियो का यह ऑफर 15 फरवरी से 31 मार्च 2018 के बीच नए स्‍मार्टफोन का इस्‍तेमाल करते हुए पहला रीचार्ज करने पर वैलिड रहेगा। यूजर्स पहला रिचार्ज 31 मार्च से पहले 198 रुपए या 299 रुपए का करा सकते हैं।

जियो "JioFootball" कैशबैक ऑफर के तहत जियो के सभी पुराने और नए यूजर्स आसुस जेनफोन में जियो सिम डालने के बाद 198 रुपए या 299 रुपए का रिचार्ज करा सकते हैं। 2200 रुपए कैशबैक सिर्फ उन्हीं स्मार्टफोन पर मिलेगा, जिन्हें 15 फरवरी 2018 के बाद एक्टिव किया गया है और ये ऑफर 31 मार्च 2018 तक ही वैलिड है।

198 रुपए या 299 रुपए पहले रिचार्ज के बाद यूजर्स को 50 रुपए के 44 वाउचर मिलेंगे, जो MyJio ऐप्लिकेशन पर क्रेडिट किए जाएंगे। यूजर्स प्रत्येक रिचार्ज पर 50 रुपए के वाउचर का फायदा ले सकेंगे हालांकि इस रिचार्ज वाउचर का फायदा लेने के लिए यूजर्स को सिर्फ MyJio ऐप से ही रिचार्ज कराना होगा।

अगर यूजर्स 31 मई 2022 से पहले रिचार्ज वाउचर का इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो ये अपने आप लेप्स हो जाएंगे। इसके पहले जियो शाओमी के हाल ही में लॉन्च हुए स्मार्टफोन रेडमी नोट 5 और रेडमी नोट 5 प्रो पर भी ऑफर कर चुका है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Reliance Jio ne JioFootball Offer launch kiya hai, jisme new asus ZenFone users ko 2200 rs cashback milega.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X