Asus ROG Phone 3: आज पहली बार फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध
अगर आप एक नया गेमिंग स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आज आपके पास आसुस का एक नया Asus ROG 3 फोन खरीदने का मौका है। इस फोन को आज फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए पेश किया जा रहा है। इस फोन के बारे में हमने आपको पहले ही बताया था कि इसे कुछ दिन पहले ही लॉन्च किया था।
नए गेमिंग फोन की पहली सेल
Asus कंपनी ने अपने ROG सीरीज को आगे बढ़ाते हुए Asus ROG 3 को भारत में लॉन्च किया है। इस फोन को आज फ्लिपकार्ट के जरिए फ्लैश सेल में पेश किया जा रहा है। आज से Flipkart Big Savings Days Sale 2020 की शुरुआत हुई है। आज इस फोन को पहली बार बिक्री के लिए पेश किया जा रहा है।
इस फोन की कीमत और वेरिएंट
इस फोन का 8 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट 49,999 रुपए का है। वहीं, फोन के 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वाले स्मार्टफोन को 57,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकेगा। इस फोन पर फ्लिपकार्ट पर कई ऑफर्स भी मिल रहे हैं। उन ऑफर्स में एक एक्स्चेंज ऑफर भी है, जिसके जरिए आप पुराने फोन को एक्सचेंज कराकर 13,650 तक रुपए बचा सकते हैं। इसके अलावा इस फोन पर 5,556 रुपए की नो कॉस्ट ईएमआई भी यूज़र्स को मिल रही है।
इस फोन पर मिला ऑफर्स
इस फोन को खरीदने के साथ-साथ Google Nest Mini Charcoal भी सिर्फ 1,999 रुपए में ऑफर के रूप में मिल सकता है। इसके अलावा फ्लिपकार्ट पर आईसीआईसीआई बैंक से पेमेंट करने पर 10% का डिस्काउंट मिलता है। सिटी बैंक से पेमेंट करने पर भी यूज़र्स को 10% का डिस्काउंट मिल रहा है।
इस फोन पर मिला प्रोसेसर
Asus ROG Phone 3 गेमिंग स्मार्टफोन को 3 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865+ चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया है। जैसा हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि यह एक गेमिंग स्मार्टफोन है इसलिए फोन में दमदार कॉपर 3डी वैपर चैम्बर के साथ गेमकूल 3 हीट डिसिपेटिंग सिस्टम दिया गया है। इसी के साथ फोन में क्लिप-ऑन एयरोएक्टिव कूलर 3 एक्सेसरी शामिल है। फोन में सतह के तापमान को 4 डिग्री सेल्सियस तक कम करने के लिए किकस्टैंड और बिल्ट-इन फैन दिया गया है।
गेमिंग फोन की डिस्प्ले
कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन को कमाल की ग्रेफाइट फिल्म के साथ पेश किया है। साथ ही साथ फोन में AirTrigger 3 अल्ट्रासोनिक बटन और डुअल फ्रंट स्पीकर दिया गया है। स्मार्टफोन 9.5:9 आस्पेक्ट रेशियो, 270 हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट और HDR10+ सपोर्ट के साथ आता है। वहीं 6.59 इंच का फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले शामिल है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 पेश किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








