Asus ROG 5 Phone को आज किया जाएगा लॉन्च, 18 जीबी रैम शानदार गेमिंग फोन
Asus ROG Phone 5 को आज आखिरकार भारत में लॉन्च किया जा रहा है। इस स्मार्टफोन के बारे में पिछले काफी दिनों से काफी चर्चाएं हो रही है। इस फोन का इंतजार गेमर्स को सबसे ज्यादा है क्योंकि आसुस कंपनी ने इससे पहले भी इसी कैटेगरी के कई स्मार्टफोन्स लॉन्च किए है, जिसने गेमिंग स्मार्टफोन की दुनिया में बड़ा नाम कमाया है। अब इस लिस्ट में Asus ROG Phone 5 का नाम भी जुड़ने जा रहा है। इस फोन को आज आखिरकार लॉन्च किया जा रहा है।

अगर आप इस फोन का लॉन्च इवेंट देखना चाहते हैं तो आप हमारे इस आर्टिकल को पढ़ते रहें। आपको बता दें कि इस फोन के लॉन्च इवेंट को लाइव देखने के लिए आप आज शाम को 4 बजे से Asus के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर जा सकते हैं। यूट्यूब पर एक Asus ROG Phone 5 का लाइव पेज दिया गया है। हम यहां पर लॉन्च इवेंट का लिंक अटैच कर रहे हैं, आप सीधा हमारे इस आर्टिकल के जरिए Asus ROG 5 Phone के लाइव लॉन्च इवेंट को देख सकते हैं।
इस फोन में होगा 18 जीबी रैम
इस फोन में 18 जीबी रैम दिया जाएगा। इससे पता चल रहा है कि यह फोन गेमिंग के लिए कितना स्पेशल होने वाला है। इस फोन में प्रोसेसर के रूप में Qualcomm Snapdragon 888 SoC चिपसेट दिया गया है। आपको बता दें कि Asus ROG Phone 5 को फ्लिपकार्ट के लैंडिंग पेज पर लाइव किया गया है। यह फोन भारतीय समयनुसार 10 मार्च को शाम के 4:15 मिनट पर शुरू होगा। हालांकि इस फोन के लॉन्चिंग से पहले इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस के बारे में पता चला है।
गीकबेंच पर हुआ लिस्ट
Asus ROG Phone 5 को गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है, जिसके मुताबिक यह फोन एंड्रॉयड 11 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा, और इसमें 18 जीबी तक रैम दिया जाएगा। आपको बता दें कि लिस्ट हुए Asus ROG Phone 5 फोन का मॉडल नंबर ASUS_I005DB है।
6000 एमएएच की बैटरी
मीडिया में इस फोन के बारे में आई पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक कुछ फीचर्स के बारे में हम आपको बताते हैं। इस फोन में कंपनी 6.78 इंच की एक बढ़िया और कई फीचर्स से लैस डिस्प्ले देने वाली है। इसके अलावा इस फोन में 6000 एमएएच की एक बैटरी भी कंपनी शामिल कर सकती है, जो यूज़र्स को ज्यादा देर तक बिना रूकावट के गेम खेलने में मदद करेगी।
कैमरा सेटअप भी होगा शानदार
Asos ROG Phone 5 एक स्पेशल गेमिंग फोन है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि इसमें कैमरा सेटअप खास नहीं होगा। Asos ROG Phone के सभी सीरीज के फोन में काफी शानदार कैमरा सेटअप को भी हमेशा शामिल किया गया है। लिहाजा, इसमें कोई शक नहीं है कि Asos ROG Phone 5 में भी एक बेहतरीन बैक और फ्रंट कैमरा सेटअप दिया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








