Home
News

Asus ROG Phone 2 की फ्लैश सेल आज, बेस्ट गेमिंग स्मार्टफोन खरीदने का मौका

Asus ROG Phone 2 को आज यानि 7 नवंबर 2019 को फ्लैश सेल में पेश किया जाएगा। यह एक गेमिंग स्पेशल स्मार्टफोन है। इस स्मार्टफोन को आज फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए पेश किया जा रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले इस स्मार्टफोन 30 सितंबर को बिक्री के लिए फ्लैश सेल में पेश किया गया था और उस वक्त ये कुछ ही घंटों में आउट ऑफ स्टॉक हो गया था।

Asus ROG Phone 2 की फ्लैश सेल आज, बेस्ट गेमिंग स्मार्टफोन खरीदने का मौका

Asus ROG Phone 2: एक गेमिंग स्मार्टफोन

Asus ROG Phone 2 एक गेमिंग स्मार्टफोन है। गेम्स खेलने वाले यूज़र्स इस स्मार्टफोन की पिछली सीरीज के बाद से ही इस नई सीरीज के बिक्री का इंतजार कर रहे थे। इस स्मार्टफोन की कीमत पर गौर करें तो ये 37,999 रुपए है। आइए आपको इस स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशंस और सेल ऑफर्स के बारे में बताते हैं।

फ्लैश सेल और ऑफर्स

इस फोन को अगर आप आज खरीदेंगे तो Axis Bank Credit Card और Axis Bank Buzz Credit Card के जरिए फ्लिपकार्ट पर आपको 5% का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को 3,167 रुपए की नो कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन के वेरिएंट और कीमत की बात करें तो इसका बेस वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। ये वेरिएंट 18W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। इसकी कीमत 37,999 रुपए है।

डिस्प्ले और वेरिएंट

इस स्मार्टफोन का टॉप वेरिएंट 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज के साथ आता था। इसमें 30W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। इसकी कीमत 59,999 रुपए है। अब इस स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशंस पर गौर करते हैं। इसमें कंपनी ने 6.59 इंज की बड़ी फुल एचडी+AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इसका रिज्यॉल्यूशन 1080*2340 पिक्सल है। इस फोन में Snapdragon 855 Plus प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी 2.9GHz क्लॉक्ड स्पीड है।

प्रोसेसर और बैटरी

ये गेमिंग स्मार्टफोन ROG-2 फ्रंट फेसिंग स्टीरियो स्पीकर के साथ आता है, इसमें DTS:X अल्ट्रा सपोर्ट भी दिया गया। इसके अलावा इस फोन में 12 जीबी रैम का वेरिएंट भी है, जो 512 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। ये फोन एंड्रॉइड पाई बेस्ड ROG UI पर चलता है। इस वजह से इस स्मार्टफोन गेम खेलने का एक अलग ही मजा आने वाला है। किसी भी फोन में गेमिंग के लिए एक अच्छा बैटरी बैकअप काफी जरूरी होता है। इस वजह से कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 6000 एमएएच की एक दमदार बैटरी दी है। जो Quick Charge 4.0 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।

कैमरा सेटअप

इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 13 मेगापिक्सल का दूसरा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 24 मेगापिक्सल का सेल्फी स्नैपर दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 3.5mm headphone jack, Bluetooth 5.0. Sensors, 4G LTE, Wi-Fi 802.11a/b/g/n/ac, WiFi-Direct, NFC जैसे तमाम फीचर्स शामिल हैं।

टाइप-सी पोर्ट

इस फोन में टाइप-सी यूएसबी पोर्ट दिया गया है। इस फोन के डिस्प्ले में भी गोरिल्ला ग्लास 6 का प्रोटेक्शन दिया गया है। इसके अलावा इसमें जायरोस्कोप और अल्ट्रासोनिक सेंसर दिया गया है। लिहाजा ये फोन एक बेहद खास गेमिंस स्मार्टफोन है। अगर आप इस स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं तो आप इसे आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट पर खरीद सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Asus ROG Phone 2 will be introduced in the flash cell today i.e. on 7 November 2019. It is a gaming special smartphone. This smartphone is being offered for sale on Flipkart today. Let us tell you that earlier this smartphone was introduced for sale on September 30 in a flash cell and at that time it was out of stock in a few hours.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X