21 अगस्त को बिक्री के लिए उपलब्ध होगा 12 जीबी रैम वाला Asus ROG Phone 3
Asus ROG Phone 3 को हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया था। ये फोन एक खास गेमिंग फोन है। इस फोन में कंपनी ने काफी सारे बेहतरीन गेमिंग फीचर्स दिए हैं, जो गेमर्स के लिए काफी खास है और इसी वजह से इस फोन ने काफी लोकप्रियता हासिल की है।

हाई रैम वाला फोन
इस फोन को कुछ दिन पहले फ्लैश सेल में बेचा भी गया था लेकिन इसी फोन का हाई रैम वाला वेरिएंट अभी तक बेचा नहीं गया है। इस फोन के 12 जीबी रैम वाले वेरिएंट को कंपनी भारत में 21 अगस्त को बेचने जा रही है। इस फोन का एक वेरिएंट 8 जीबी रैम वाला है, जिसे कंपनी ने 6 अगस्त को बिक्री के लिए पेश कर चुकी है।
21 अगस्त को पहली बार बिकेगा 12 जीबी रैम
Asus कंपनी ने ट्विटर के जरिए ऐलान करते हुए इस बात के बारे में जानकारी दी कि Asus ROG Phone 3 के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को कंपनी 21 अगस्त 2020 को दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए पेश करेगी। इस फोन की भारत में कीमत 57,999 रुपए है। इस फोन को सिर्फ फ्लिपकार्ट के जरिए ही खरीदा जा सकेगा। इस फोन का कलर सिर्फ एक ब्लैक है, जोकि कंपनी की वेबसाइट पर लिस्टेड है।
फ्लिपकार्ट पर लाइव हुआ फोन
Flipkart पर इस फोन को खरीदने का ऑफर्स भी मिल जाएगा। इस फोन के साथ डिस्काउंट, नो कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन समेत बहुत सारे ऑप्शन मिलेंगे। इस फोन को खरीदने के लिए फ्लिपकार्ट के पेज पर NOTIFY ME का ऑप्शन भी दिया जा रहा है। आप उस बटन को क्लिक करके इस फोन को खरीदने का रिमाइंडर भी सेट कर सकते हैं।
गेमिंग फोन का प्रोसेसर
Asus ROG Phone 3 गेमिंग स्मार्टफोन को 3 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865+ चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया है। जैसा हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि यह एक गेमिंग स्मार्टफोन है इसलिए फोन में दमदार कॉपर 3डी वैपर चैम्बर के साथ गेमकूल 3 हीट डिसिपेटिंग सिस्टम दिया गया है। इसी के साथ फोन में क्लिप-ऑन एयरोएक्टिव कूलर 3 एक्सेसरी शामिल है। फोन में सतह के तापमान को 4 डिग्री सेल्सियस तक कम करने के लिए किकस्टैंड और बिल्ट-इन फैन दिया गया है।
इस फोन का गेमिंग स्पेसिफिकेशंस
Asus ROG Phone 3 गेमिंग स्मार्टफोन स्पेसिफिकेशन कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन को कमाल की ग्रेफाइट फिल्म के साथ पेश किया है। साथ ही साथ फोन में AirTrigger 3 अल्ट्रासोनिक बटन और डुअल फ्रंट स्पीकर दिया गया है। स्मार्टफोन 9.5:9 आस्पेक्ट रेशियो, 270 हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट और HDR10+ सपोर्ट के साथ आता है। वहीं 6.59 इंच का फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले शामिल है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 पेश किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








