Home
News

Asus ROG Phone 3 को मिला Bypass Charging अपडेट, जानिए इसकी डीटेल्स

अगर आपको गेम खेलना पसंद है तो जाहिर सी बात है कि आपको गेमिंग स्मार्टफोन भी काफी पसंद होगा। Asus ROG Phone 3 एक स्मार्टफोन है, जो एक लेटेस्ट और बढ़िया गेमिंग स्मार्टफोन है। इस फोन को एक नया सॉफ्टवेयर अपडेट दिया जा रहा है। ये सॉफ्टवेयर Bypass Charging का है। आसुस कंपनी ने इस नए अपडेट को जारी करने के साथ-साथ इस फोन के कई बग्स को भी फिक्स किया है।

Asus ROG Phone 3 को मिला Bypass Charging अपडेट, जानिए इसकी डीटेल्स

नए फीचर की खास बात

Bypass charging फीचर की बात करें तो इसकी मदद से यूज़र्स बिना बैटरी चार्ज किए भी फोन का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये एक गेमिंग फोन है, लिहाजा इस फोन को चार्ज किए बिना भी गेम खेला सकता है। इस नए फीचर के आने के बाद फोन की बैटरी डिसचार्ज नहीं होगी और स्मार्टफोन गर्म भी नहीं होगा।

ROG Phone 3 स्मार्टफोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 30W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट सपोर्ट करती है। बता दें, ROG Phone 3 में डुअल फ्रंट-फेसिंग स्पीकर दिया गया है जो ROG GameFX और Dirac HD साउंड टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं। यह तकनीक हाई-रेस ऑडियो सपोर्ट को पेश करती है। इसके अलावा, हैंडसेट में असूस नॉइज़ रिडक्शन तकनीक के साथ क्वाड माइक्रोफोन जैसी सुविधा को भी पेश किया गया है जो इस गेमिंग स्मार्टफोन को और भी मजेदार बनाता है।

Asus ROG Phone 3 गेमिंग स्मार्टफोन को 3 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865+ चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया है। जैसा हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि यह एक गेमिंग स्मार्टफोन है इसलिए फोन में दमदार कॉपर 3डी वैपर चैम्बर के साथ गेमकूल 3 हीट डिसिपेटिंग सिस्टम दिया गया है। इसी के साथ फोन में क्लिप-ऑन एयरोएक्टिव कूलर 3 एक्सेसरी शामिल है। फोन में सतह के तापमान को 4 डिग्री सेल्सियस तक कम करने के लिए किकस्टैंड और बिल्ट-इन फैन दिया गया है।

Asus ROG Phone 3 गेमिंग स्मार्टफोन स्पेसिफिकेशन

कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन को कमाल की ग्रेफाइट फिल्म के साथ पेश किया है। साथ ही साथ फोन में AirTrigger 3 अल्ट्रासोनिक बटन और डुअल फ्रंट स्पीकर दिया गया है। स्मार्टफोन 9.5:9 आस्पेक्ट रेशियो, 270 हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट और HDR10+ सपोर्ट के साथ आता है। वहीं 6.59 इंच का फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले शामिल है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 पेश किया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
If you like to play games, then obviously you will also like gaming smartphones. Asus ROG Phone 3 is a smartphone, which is a latest and good gaming smartphone. A new software update is being given to this phone. This software is bypass charging. Asus company has released this new update as well as fixed many bugs in this phone.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X