Asus ROG Phone 5 जल्द होगा लॉन्च, 6000 mAh बैटरी और 16 GB RAM के साथ
Asos ROG Phone 5 को अब जल्द ही लॉन्च किया जाने वाला है। इस फोन के लिए गेमर्स काफी टाइम से इंतजार कर रहे हैं। अब इस गेमिंग फोन को भी लॉन्च करने का वक्त आ गया है। एक टिप्सटर ने इस फोन की जानकारी दी है और बताया है कि मार्च में इस फोन को लॉन्च किया जा सकता है। ताइवान का इस कंपनी Asus ने अपने इस गेमिंग फोन की कैटेगरी में पहले भी कई स्मार्टफोन को लॉन्च किया है और इस कैटेगरी की पांचवी सीरीज को लॉन्च किया जाना है।

गेमर्स के लिए खुशख़बरी
टिप्सटर मुकुल शर्मा ने इस फोन के बारे में जानकारी दी है और इस फोन के कई फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस का खुलासा भी लॉन्च से पहले किया है। उन्होंने बताया कि लॉन्च की सटीक तारीख के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है लेकिन इतना कंफर्म है कि इस फोन को मार्च में लॉन्च किया जाने वाला है।
6000 एमएएच की बैटरी
मीडिया में इस फोन के बारे में आई पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक कुछ फीचर्स के बारे में हम आपको बताते हैं। इस फोन में कंपनी 6.78 इंच की एक बढ़िया और कई फीचर्स से लैस डिस्प्ले देने वाली है। इसके अलावा इस फोन में 6000 एमएएच की एक बैटरी भी कंपनी शामिल कर सकती है, जो यूज़र्स को ज्यादा देर तक बिना रूकावट के गेम खेलने में मदद करेगी।
16 जीबी रैम वाला गेमिंग फोन
इसके अलावा इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर दिया जाएगा, जो इस फोन को एक अच्छा और स्ट्रांग पॉवर देगा। इस प्रोसेसर के साथ इस फोन में कंपनी 16 जीबी रैम देने जा रही है। यह फोन एंड्रॉयड 11 पर बेस्ड सॉफ्टवेयर पर काम करने वाला है। इससे ही पता चलता है कि यह फोन गेमर्स के लिए कितना खास होने वाला है।
कैमरा सेटअप भी होगा शानदार
Asos ROG Phone 5 एक स्पेशल गेमिंग फोन है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि इसमें कैमरा सेटअप खास नहीं होगा। Asos ROG Phone के सभी सीरीज के फोन में काफी शानदार कैमरा सेटअप को भी हमेशा शामिल किया गया है। लिहाजा, इसमें कोई शक नहीं है कि Asos ROG Phone 5 में भी एक बेहतरीन बैक और फ्रंट कैमरा सेटअप दिया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








