Home
News

Asus ROG Phone 6 और 6 Pro भारत में हुए लॉन्च, कीमत और फीचर्स जानकर उड़ जाएंगे होश

Asus ने गेम यूजर्स के लिए अपने प्रीमियम ROG पोर्टफोलियो में दो नए स्मार्टफोन्स - Asus ROG Phone 6 और Asus ROG Phone 6 Pro को भारत में लॉन्च कर दिया है जो पिछले कई दिनों से चर्चा में थे। दोनों फोन स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 चिपसेट के साथ आते हैं। कुल मिलाकर ये सबसे पावरफुल गेमिंग स्मार्टफोन में से एक सीरीज हैं। तो आइये एक नजर डालते हैं इसके फीचर्स और कीमत पर।

Asus ROG Phone 6 और 6 Pro भारत में हुए लॉन्च

Asus ROG Phone 6 और Asus ROG Phone 6 Pro के स्पेसिफिकेशन्स

आसुस आरओजी फोन 6 और आसुस आरओजी फोन 6 प्रो में एक जैसे स्पेसिफिकेशन्स ही मिलते हैं। दोनों में 165Hz रिफ्रेश रेट और 720Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ 6.78-इंच का फुल-HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले कॉर्निंग के विक्टस गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्टेड हैं। इसके अलावा, आरओजी फोन 6 प्रो मॉडल में पीछे की तरफ एक छोटा डिस्प्ले भी दिया गया है।

हुड के तहत, हमें LPDDR 5 RAM टेक्नोलॉजी और यूएफएस 3.1 स्टोरेज के साथ स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 चिपसेट मिलता है। वहीं अगर कैमरा सेटअप की बात की जाये तो Asus ROG Phone 6 और Asus ROG Phone 6 Pro दोनों में एक 50 MP का सोनी IMX766 प्राइमरी सेंसर के साथ 13 MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 5 MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। जबकि फ्रंट में इन दोनों फोन में हमें 12 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है।

अन्य फीचर्स की बात करें, तो इनमें हमें 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ v5.2 और NFC जैसे स्पेक्स मिलते हैं। इसके अलावा हमें दो यूएसबी-सी पोर्ट भी मिलते हैं, क्योंकि सेकेंडरी पोर्ट का इस्तेमाल कूलिंग एक्सेसरीज को अटैच करने के लिए किया जा सकता है। एक्सेसरीज में एयरोएक्टिव कूलर-एक इंटीग्रेटेड थर्मोइलेक्ट्रिक एआई कूलिंग सिस्टम शामिल है।

Asus ROG Phone 6 और Asus ROG Phone 6 Pro की भारत में कीमत

Asus ROG Phone 6 और 6 Pro भारत में हुए लॉन्च

ROG सीरीज के ये दोनों स्मार्टफोन सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में ही पेश किए गए हैं। इस प्रकार रेगुलर आसुस आरओजी फोन 6 की कीमत 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 71,999 रुपये रखी गई है, जबकि आसुस आरओजी 6 प्रो के 18GB RAM और 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 89,999 रुपये है।

हालांकि भारतीय मार्केट में इन स्मार्टफोन की पहली सेल कब आयोजित की जाएगी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। ROG Phone 6 को यूजर्स फैंटम ब्लैक और स्टॉर्म व्हाइट कलर ऑप्शन में खरीद सकेंगे जबकि प्रो मॉडल में स्टॉर्म व्हाइट व्हाइट फिनिश कलर दिया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Asus has launched two new smartphones in its premium ROG portfolio for game users - Asus ROG Phone 6 and Asus ROG Phone 6 Pro in India. Both the phones come with Snapdragon 8+ Gen 1 chipset. Overall, it is one of the most powerful gaming smartphone series.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X