Asus ROG Phone 6 के स्पेक्स हुए लीक, Snapdragon 8+ Gen 1 के साथ होगा लॉन्च
Asus ROG Phone 6 जो आधिकारिक रूप से अगले महीने यानि 5 जुलाई को लॉन्च होने जा रहा है। आसुस आरओजी फोन 6 जो एक गेमिंग स्मार्टफोन है और इसके कई स्पेसिफिकेशन अब ऑनलाइन लीक हो गए हैं। लीक से पता चलता है कि Asus ROG Phone 6 सबसे पावरफुल प्रोसेसर Snapdragon 8+ Gen 1 के साथ होगा लॉन्च होगा। आइये आसूस के इस अपकमिंग गेमिंग स्मार्टफोन के लीक हुए स्पेक्स और फीचर्स के बारे में विस्तार से।

लॉन्च से पहले Asus ROG Phone 6 के स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
पॉपुलर टिपस्टर मुकुल शर्मा ने लॉन्च से पहले इसके कई प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स का Twitter के माध्यम से खुलासा किया है। अगर इन लीक्स पर विश्वास किया जाए, तो इस अपकमिंग आसुस आरओजी फोन 6 में 6.78-इंच की OLED डिस्प्ले 165Hz रिफ्रेश रेट और FHD+ रेजोल्यूशन के साथ मिलेगी। गेमर्स के लिए यह एक परफेक्ट फोन होगा और पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 चिपसेट का पावर मिलेगा।
Asus ROG Phone 6 के स्पेसिफिकेशन्स (लीक)
लीक के अनुसार इस स्मार्टफोन में बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए एडवांस्ड गेमिंग ट्रिगर के साथ एनहैन्स्ड हैप्टिक्स दी जा सकती है। साथ ही यह हुड के तहत स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 चिपसेट से पावर ले सकता है और रिपोर्ट्स का यह भी दावा है कि यह अपग्रेडेड प्रोसेसर वाले पहले स्मार्टफोन में से एक होगा।
Asus ROG Phone 6 में 18GB तक RAM और 1TB इन-बिल्ट स्टोरेज मिलने वाली है। जबकि यह टॉप पर एक कस्टम ओएस के साथ एंड्रॉइड 12 ओएस आउट-ऑफ-द-बॉक्स के साथ पैक किया जा सकता है।

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें, तो Asus ROG Phone 6 में 64MP का प्राइमरी शूटर मिलने की संभावना है। जबकि इस नए गेमिंग स्मार्टफोन में 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000 mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है।
इस प्रकार अगर यह लीक रिपोर्ट सच हुई तो आसूस का यह पावरफुल प्रोसेसर वाला गेमिंग स्मार्टफोन Asus ROG Phone 6 इन फीचर्स के साथ 5 जुलाई 2022 को लॉन्च किया जा सकता है जिसका गेमर्स को बेशब्री से इंतजार है। हालांकि यह भारतीय मार्केट में कब पेश किया जायेगा इसके बारे में कोई शब्द नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications








