Home
News

ASUS ने लॉन्च किए दो नए लैपटॉप, पावरफुल प्रोसेसर के साथ AI की खूबियां; 67,990 रुपये है शुरुआती कीमत

ASUS ने भारत में दो नए लैपटॉप लॉन्च किए हैं। इन लैपटॉप्स को पोर्टेबिलिटी, परफॉर्मेंस और फ्लेक्सिबिलिटी को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। Vivobook सीरीज में आए Vivobook S14 (S3407VA) और Vivobook S14 Flip (TP3402VAO) में कई कमाल के फीचर्स ऑफर किए गए हैं।

इस सीरीज की शुरुआती कीमत 67,990 रुपये है। इन्हें आसूस ई-शॉप और ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। इनकी कीमत कितनी है और इनमें क्या स्पेसिफिकेशन ऑफर किए गए हैं। यहां बताने वाले हैं।

ASUS ने लॉन्च किए दो नए लैपटॉप

Vivobook S14 (S3407VA)

वीवो S14 में 13th Gen Intel Core i7-13620H प्रोसेसर दिया गया है। इसका वजन 1.4kg है। इसमें 70WHr बैटरी दी गई है, जो 18 घंटे का बैकअप निकाल सकती है। इसमें आसूस आइसकूल थर्मल टेक्नोलॉजी दी गई है, जो परफॉर्मेंस को हेवी टास्क्स के दौरान स्टेबल रखने में मदद करती है। इसमें डिजाइन के लिहाज से S14 में दो-भाग वाला मेटल स्ट्रक्चर है जिसमें CNC लोगो है। यह US MIL-STD 810H सैन्य-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी स्टैंडर्ड को पूरा करता है।

लेटेस्ट लैपटॉप में 14-इंच की FHD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 16:10 है। इसमें डॉल्बी एटमॉस के साथ स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं। बैकलिट कीबोर्ड, स्मार्ट गेस्चर्स को सपोर्ट करने वाला इर्बोसेंसर टचपैड मिलता है। इससे ब्राइटनेस और वॉल्यूम कंट्रोल किया जा सकता है।

ASUS Vivobook S14 Flip

ASUS का नया Vivobook S14 Flip (TP3402VAO) एक फ्लेक्सिबल और मल्टी-मोड लैपटॉप है, जिसे खासतौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो वर्क और एंटरटेनमेंट दोनों में पोर्टेबिलिटी और परफॉर्मेंस चाहते हैं। इस लैपटॉप में एक डेडिकेटेड Copilot की दी गई है, जिससे यूजर्स सीधे AI टूल्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें Full HD IR कैमरा दिया गया है जो Windows Hello सपोर्ट करता है, साथ ही फिजिकल प्राइवेसी शटर भी मौजूद है जिससे सेफ्टी बनी रहती है।

इस डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत इसका 360-डिग्री हिन्ज है, जिसकी मदद से इसे लैपटॉप, टैबलेट, टेंट और स्टैंड मोड में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका वजन सिर्फ 1.5 किलोग्राम है और इसमें मेटालिक लिड दिया गया है, जो इसे प्रीमियम लुक देता है। यह लैपटॉप US MIL-STD 810H ड्यूरबिलिटी स्टैंडर्ड्स को भी पूरा करता है, यानी यह मजबूती के मामले में भी भरोसेमंद है।

परफॉर्मेंस के लिहाज से इसमें 13th Gen Intel Core i5-13420H प्रोसेसर और 16GB ऑनबोर्ड रैम दी गई है, जिसे जरूरत पड़ने पर SO-DIMM स्लॉट के जरिए बढ़ाया जा सकता है। बेहतर हीट मैनेजमेंट के लिए इसमें ASUS IceCool Thermal Technology और परफॉर्मेंस को कस्टमाइज करने के लिए Fan Profiles (MyASUS ऐप) भी दिया गया है।

डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 14-इंच का FHD+ टचस्क्रीन है, जिसका 16:10 ऐस्पेक्ट रेशियो और 85% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो विजुअल एक्सपीरियंस को बेहतर बनाता है। इसमें स्टाइलस इनपुट का सपोर्ट भी है, जिससे यूजर्स ड्रॉइंग और नोट्स जैसी क्रिएटिव टास्क आसानी से कर सकते हैं।

ऑडियो के लिए इसमें Harman Kardon-ट्यून किए गए स्टीरियो स्पीकर्स और Dolby Atmos का सपोर्ट मिलता है। साथ ही इसमें 1080p Full HD वेबकैम, बैकलिट ErgoSense कीबोर्ड, और USB 3.2 Gen 2 Type-C, HDMI 2.1, Wi-Fi 6E जैसे एडवांस कनेक्टिविटी ऑप्शन दिए गए हैं, जो इसे एक कम्प्लीट मल्टीटास्किंग मशीन बनाते हैं।

कीमत और अवेलेबिलिटी

इंटेल कोर i5-13420H वाले Vivobook S14 (S3407) की कीमत 67,990 रुपये से शुरू होती है। Intel Core i7-13620H के साथ आने वाला Vivobook S14 (S3407) लैपटॉप 79,990 रुपये में लॉन्च हुआ है। Vivobook S14 Flip (TP3402) ब्लू और सिल्वर कलर वेरिएंट 69,900 रुपये में आता है। इन्हें फ्लिपकार्ट और आसूस ई-शॉप से खरीदा जा सकता है।

Vivobook S14 Flip उन यूजर्स के लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है जो एक फ्लेक्सिबल, परफॉर्मेंस- ओरिएंटेड और AI-रेडी लैपटॉप की तलाश कर रहे हैं। वहीं, S14 एक ट्रेडिशनल लेकिन पावरफुल विकल्प है जो बेहतर वैल्यू दे सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X