ASUS ने लॉन्च किए तगड़े लैपटॉप, पोर्टेबिलिटी और एडवांस्ड फीचर्स का बेहतरीन कॉम्बिनेशन, कितनी है कीमत?
ASUS ने भारत में अपने नए Snapdragon प्रोसेसर से लैस लैपटॉप लॉन्च किए हैं। ASUS Zenbook A14 में Snapdragon X Elite और Snapdragon X प्रोसेसर का ऑप्शन मिलता है, जो हल्के और पावरफुल डिजाइन के साथ आता है।
वहीं, ASUS Vivobook 16 को रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिहाज से डिजाइन किया गया है, जिसमें स्नैपड्रैगन X X1 26 100 प्रोसेसर और 16-इंच की बड़ी डिस्प्ले दी गई है। इनकी कीमत कितनी है और इनमें क्या खूबियां ऑफर की गई हैं। सब यहां बताने वाले हैं।

प्राइस और अवेलेबिलिटी
ये लैपटॉप ASUS e-shop,अमेजन, फ्लिपकार्ट, क्रोमा, विजय सेल्स, रिलायंस और कई रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए अवेलेबल हैं।
Zenbook A14 (UX3407QA) की कीमत 99,990 रुपये रखी गई है।
Zenbook A14 (UX3407RA) की कीमत 1,29,990 रुपये है।
Vivobook 16 (X1607QA) की शुरुआती कीमत 65,990 रुपये है।
ASUS Zenbook A14 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले
- 14-इंच Lumina OLED डिस्प्ले
- 16:10 आस्पेक्ट रेश्यो, 1920 x 1200 पिक्सल रिजॉल्यूशन
- 90% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो, 600 निट्स ब्राइटनेस
- 100% DCI-P3 कलर कवरेज
- डिस्प्ले HDR 600 True Black सपोर्ट
प्रोसेसर और ग्राफिक्स
- हाई-परफॉर्मेंस यूजर्स के लिए Snapdragon X Elite प्रोसेसर दिया गया है। ब
- क्वालकॉम Snapdragon X (28W) - पावर-एफिशिएंसी के लिए मिलता है।
- क्वालकॉम Adreno GPU - ग्राफिक्स के लिए
- क्वालकॉम Hexagon NPU (45 TOPS AI परफॉर्मेंस)
रैम और स्टोरेज
- 16GB LPDDR5X रैम (8448MHz)
- 512GB PCIe 4.0 x4 NVMe M.2 SSD स्टोरेज
कनेक्टिविटी और पोर्ट्स
- Wi-Fi 7 (802.11ax) और ब्लूटूथ 5.4
- 2x USB4 Type-C (फुल-रेंज चार्जिंग सपोर्ट)
- 1x USB 3.2 Gen 2 Type-A
- HDMI 2.1 (TMDS) पोर्ट
- 3.5mm ऑडियो जैक
कैमरा और ऑडियो
- AI-इन्हांस्ड FHD कैमरा
- Dolby Atmos साउंड सिस्टम
बैटरी और चार्जिंग
- 70Wh Lithium-Polymer बैटरी
- 90W या 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
ASUS Vivobook 16: फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले
- 16-इंच फुल एचडी+ (1920 x 1200) IPS डिस्प्ले
- 16:10 आस्पेक्ट रेश्यो
- 60Hz रिफ्रेश रेट, 300 निट्स ब्राइटनेस
- 45% NTSC कलर कवरेज
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
- क्वालकॉम Snapdragon X X1 26 100 प्रोसेसर (8 कोर, 8 थ्रेड, 2.97GHz तक स्पीड)
- क्वालकॉम Adreno iGPU
- क्वालकॉम Hexagon NPU (45 TOPS AI परफॉर्मेंस)
रैम और स्टोरेज
- 16GB LPDDR5X रैम (8448MHz)
- 512GB PCIe 4.0 NVMe M.2 SSD स्टोरेज
ऑडियो और साउंड
- Dirac-tuned साउंड
- ASUS SonicMaster टेक्नोलॉजी
बैटरी और चार्जिंग
- 50Wh बैटरी
- 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
कनेक्टिविटी और पोर्ट्स
- वाई-फाई 6E और ब्लूटूथ 5.3
- 2x USB 3.2 Gen 1 Type-A (5Gbps)
- 2x USB 4.0 Gen 3 Type-C (40Gbps, डिस्प्ले और पावर डिलीवरी सपोर्ट)
- HDMI 2.1 (TMDS) पोर्ट
- 3.5mm ऑडियो जैक
कैमरा और सिक्योरिटी
FHD IR कैमरा (Windows Hello सपोर्ट के साथ) प्राइवेसी शटर
ASUS Zenbook A14 और Vivobook 16 लैपटॉप पावर, पोर्टेबिलिटी और एडवांस्ड फीचर्स का बेहतरीन कॉम्बिनेशन पेश करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








