आसुस जेनफोन 3 मैक्स 5.5 की कीमत हुई कम
फेस्टिव सीजन के दौरान हर तरफ डिस्काउंट और ऑफर्स चल रहे हैं। फ्लिप्कार्ट, अमेज़न, पेटीएम और श्याओमी के बाद अब आसुस भी इस लिस्ट में धमिल हो गया है। कंपनी कोई सेल तो लेकर नहीं आई है, लेकिन हां अपने स्मार्टफोन की कीमत जरुर कम कर दी है। यह स्मार्टफोन है zenfone 3 max 5.5।
आसुस ने पिछले दिनों ही भारत में अपने दो नए और स्लेफी फोकस्ड स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। इनमें zenfone 4 selfie और zenfone 4 slefie pro शामिल हैं, इन स्मार्टफोन की शुरूआती कीमत 9999 रुपए रखी गई है।

अब इस लॉन्च के बाद कंपनी ने zenfone 3 max 5.5 की कीमत भी कम कर दी है। यह डिवाइस पहले 14,999 रुपए में मोजूद था, लेकिन अब इसे 12,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। यानी कि फोन की कीमत 2000 रुपए कम कर दी गई है।
आसुस का यह स्मार्टफोन zenfone 3 max 5.5 भारत में पिछले साल दिसंबर में लॉन्च हुआ था। इस फोन की लॉन्च कीमत 17,999 रुपए थी। लॉन्च के कुछ ही महीनों बाद इसकी कीमत घटाकर 14,999 रुपए कर दी गई। अब यह फोन 12,999 रुपए में मिल रहा है।
zenfone 3 max 5.5 स्पेसिफिकेशन
जेनफोन 3 मैक्स 5.5 में एल्युमीनियम डिज़ाइन दिया गया है। इस फोन में 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी गई है, यह 64 बिट ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर दिया गया है। इसकी रैम 3जीबी की है और इसकी इंटरनल स्टोरेज 32जीबी की है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128जीबी तक बढ़ा सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








