आसुस जेनफोन 4 सेल्फी, जेनफोन 4 प्रो लांच, इनमें है डूअल फ्रंट कैमरा
आसुस ने हाल ही में अपने नए स्मार्टफोन जेनफोन 4 के लांच के लिए इनवाईट भेजना शुरू किया था, लेकिन कंपनी की साईट पर इस फोन पहले ही लिस्ट कर दिया गया है। वेबसाइट पर इस फोन के दो मॉडल लिस्ट किए गए हैं।

आसुस जेनफोन 4 सेल्फी प्रो ZD552KL और आसुस जेनफोन 4 सेल्फी ZD553KL, यह दोनों ही स्मार्टफोन डूअल फ्रंट कैमरा के साथ आते हैं। इन दोनों ही स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन भी कंपनी की फ्रांस साईट की इस लिस्टिंग में दी गए हैं। हालांकि इन फोन की सेल के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
चलिए अब नजर डालते हैं इन फोन के स्पेसिफिकेशन पर और जानते हैं इनकी कीमत।
स्मार्टफोन की कीमत
आसुस जेनफोन 4 सेल्फी प्रो की कीमत EUR 399.99 यानी करीब 30,050 रुपए रखी गई है। जबकि जेनफोन 4 सेल्फी की कीमत EUR 299 यानी कि लगभग 22,550 रुपए तक की होगी।
जेनफोन 4 सेल्फी प्रो
जेनफोन 4 सेल्फी प्रो स्मार्टफोन में 5.5 इंच की फुल एचडी सुपर AMOLED डिस्प्ले है, इसका रेजोल्यूशन 1080*1920 पिक्सल है। इसमें ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, 2.0GHz दिया गया है, इसकी रैम 4जीबी की है।
जेनफोन 4 सेल्फी
जेनफोन 4 सेल्फी में 5.5 इंच की एचडी एलसीडी डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 720*1280 है। इसमें स्नैपड्रैगन 430 एसओसी है और इसी रैम 4जीबी की है।
कॉमन फीचर्स
आसुस के यह दोनों ही स्मार्टफोन एंड्रायड 7.0 नॉगट पर काम करते हैं। इन दोनों ही स्मार्टफोन 64जीबी की बिल्ट इन स्टोरेज दी गई है। इनकी बैटरी 3000 mAh की है। कंपनी ने इन स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है, जो कि इनके होम बटन में दिया गया है।
डूअल फ्रंट कैमरा
आसुस जेनफोन सेल्फी प्रो में डूअल फ्रंट कैमरा 24 मेगापिक्सल सेंसर है और 5 मेगापिक्सल सेंसर का है। जबकि जेनफोन 4 सेल्फी में 20 मेगापिक्सल सेंसर और 8 मेगापिक्सल सेंसर दिया है। इन दोनों स्मार्टफोन के रियर कैमरा 16 मेगापिक्सल के हैं।


Click it and Unblock the Notifications








