Home
News

Asus Zenfone 5z 4 जुलाई को होगा भारत में लॉन्च

By Devesh

Asus कंपनी ने अपने नए फोन को लॉन्च करने का फैसला कर लिया है। Asus Zenfone 5z को लॉन्च का ऐलान हो गया है। Asus Zenfone 5z को भारत में 4 जुलाई को 12:30 बजे लॉन्च किया जाएगा। आपको बता दें कि इस नए स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट के माध्यम से विशेष रूप से बेचा जाएगा। फ्लिपकार्ट की तरफ से ऐसा माना जा रहा है कि स्मार्टफोन 4 जुलाई को दोपहर साढ़े बारह बजे लॉन्च होगा। दरअसल, फ्लिपकार्ट का एक टीजर सामने आया है। जिससे आने वाले इस नए स्मार्टफोन की कुछ खूबियां पता लगती है। Asus ZenFone 5Z क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेस, एआई से लैस होगा।

Asus Zenfone 5z 4 जुलाई को होगा भारत में लॉन्च

हालांकि कंपनी ने अभी तक इस फोन की कीमत और उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। Asus ZenFone 5Z को एमडब्ल्यूसी 2018 में लॉन्च किया गया था। इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 479 यूरो यानी भारतीय रुपयों में करीब 38,200 रुपये है।

Asus ZenFone 5Z में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का है। यह सोनी आईएमएक्स363 सेंसर है जो एफ/1.8 अपर्चर, 83 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और सॉफ्टलाइट एलईडी फ्लैश से लैस है। वहीं, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर एफ/2.2 अपर्चर और 120 डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल वाला है। यह एफ/2.0 अपर्चर और 4 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू से लैस है। फ्रंट और रियर कैमरे ईआईएस के साथ आते हैं। ग्राहकों को फेस अनलॉक फीचर और रियल टायम ब्यूटिफिकेशन भी मिलेगा।

Asus ZenFone 5Z में इंटरनल स्टोरज 64 जीबी है। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर आप इसके 2 टीबी तक माइक्रोकार्ड का इस्तेमाल करके बढ़ा सकते हैं। इस फोन में कनेक्टिविटी फीचर भी काफी कमाल का है। इसमें 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वी5.0, एनएफसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो और यूएसबी टाइप-सी शामिल हैं।

ब्राउज़र में कैसे डिसेबल करें Notification ?

इस फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर पिछले हिस्से पर है और यह गीली ऊंगलियों की भी पहचान कर सकता है और मात्र 0.3 सेकेंड में फोन को अनलॉक कर देगा। इस फोन की बैटरी 3300 एमएएच की है जो एआई चार्जिंग तकनीक के साथ आती है। Asus ZenFone 5Z का वज़न 155 ग्राम है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Launch has been announced for Asus Zenfone 5z. Asus Zenfone 5z will be launched in India on July 4 at 12:30. Let us tell you that this new smartphone will be sold exclusively through Flipkart.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X